शिक्षक ने की बर्बरता, अपने घर में ही 15 वर्षीय छात्रा का मार डाला, हाथ-पैर बांधकर गले में फंदा डाला, ऐसे हुआ खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 14, 2022 01:41 PM2022-02-14T13:41:37+5:302022-02-14T13:42:44+5:30

पुलिस ने बताया कि लड़की नौवी कक्षा में पढ़ती थी और जैन पिछले तीन साल से उसे पढ़ा रहा था। उन्होंने बताया कि वे रामपुरा थानाक्षेत्र में एक दूसरे के पड़ोस में रहते थे।

Kota Teacher killed 15-yearold girl student her own house tied her hands and feet her neck police case | शिक्षक ने की बर्बरता, अपने घर में ही 15 वर्षीय छात्रा का मार डाला, हाथ-पैर बांधकर गले में फंदा डाला, ऐसे हुआ खुलासा

पीड़िता के परिवार के मुताबिक लड़की मुश्किल से सांस ले रही थी और जब अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Highlightsदरवाजा तोड़ कर भीतर घुसे तो बेटी का दम घुटते पाया।लड़की के गले में फंदा था और उसके हाथ बंधे हुए थे।शरीर पर जख्म के निशान थे और जांच के दौरान दम घुटने से मौत प्रतीत होती है।

कोटाः राजस्थान के कोटा में रविवार को निजी तौर पर ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने अपने घर में ही 15 वर्षीय छात्रा की कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी 28 वर्षीय गौरव जैन घटना के बाद से फरार है और उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

 

पुलिस ने बताया कि लड़की नौवी कक्षा में पढ़ती थी और जैन पिछले तीन साल से उसे पढ़ा रहा था। उन्होंने बताया कि वे रामपुरा थानाक्षेत्र में एक दूसरे के पड़ोस में रहते थे। पुलिस ने बताया कि जैन पीड़िता और अन्य छात्रों को अपने घर पर पढ़ाता था। उन्होंने बताया कि लड़की सामान्य तौर पर पूर्वाह्न 11:30 पर घर लौट आती थी लेकिन रविवार को जब वह नहीं लौटी तो परिवार ने जैन को फोन किया।

पुलिस के मुताबिक जैन ने लड़की के दोपहर बाद एक बजे जाने की बात कही लेकिन दोपहर बाद भी जब लड़की नहीं लौटी, तो वे जैन के घर गए और दरवाजा तोड़ कर भीतर घुसे तो बेटी का दम घुटते पाया। उन्होंने बताया कि लड़की के गले में फंदा था और उसके हाथ बंधे हुए थे। पुलिस अधीक्षक केसर सिंह ने बताया, ‘‘उसके शरीर पर जख्म के निशान थे और जांच के दौरान दम घुटने से मौत प्रतीत होती है।’’

पीड़िता के परिवार के मुताबिक लड़की मुश्किल से सांस ले रही थी और जब अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस उपाधीक्षक और क्षेत्राधिकरी अमर सिंह ने कहा, ‘‘यह टिप्पणी करना संभव नही है कि फंदा लगाने से पहले उससे दुष्कर्म भी हुआ था या नहीं। हम चिकित्सा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि पीड़िता रविवार को जैन के घर गई एकमात्र विद्यार्थी थी। सिंह ने बताया कि लड़की के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद रविवार शाम का परिजनों को सौंप दिया गया और सोमवार को उसका अंतिम संस्कार होगा। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी दुकानें बंद कर दी और बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए।

Web Title: Kota Teacher killed 15-yearold girl student her own house tied her hands and feet her neck police case

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे