लाइव न्यूज़ :

Kota Suicide Case: रेलवे के 27 वर्षीय कनिष्ठ लिपिक रवि कुमार ने वीडियो कॉल पर बात करते देर रात पंखे से लटककर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 24, 2025 21:58 IST

Kota Suicide Case: अधिकारी ने बताया कि परिवार के अनुसार, कुमार दो साल पहले भारतीय रेलवे में कनिष्ठ लिपिक के पद पर भर्ती हुए थे और पिछले तीन महीने से कोटा रेलवे जंक्शन पर सेवा दे रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।मध्य प्रदेश के धार जिला निवासी कुमार शहर में किराए के मकान में रहते थे।पुलिस ने बताया कि मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

Kotaभारतीय रेलवे के 27 वर्षीय एक कर्मचारी ने वीडियो कॉल पर बात करते हुए शनिवार देर रात कथित तौर पर पंखे से लटककर अपनी जान दे दी। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि कोटा जंक्शन पर तैनात रेलवे के कनिष्ठ लिपिक रवि कुमार ने भीमगंजमंडी थाना क्षेत्र स्थित अपने आवास में आत्महत्या कर ली। कुमार के मकान मालिक से घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और बाद में मध्यप्रदेश में रह रहे उसके परिवार को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि मृतक के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है तथा उसके इस कदम के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। भीमगंजमंडी थाने के प्रभारी रामकिशन गोदारा ने बताया कि मध्य प्रदेश के धार जिला निवासी कुमार शहर में किराए के मकान में रहते थे।

थाना प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या करते समय कुमार जिस व्यक्ति के साथ वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे, उसकी पहचान अभी नहीं हो पाई है, लेकिन उनके द्वारा इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन जांच के लिए ले लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि रविवार सुबह कुमार के परिवार के सदस्यों के पहुंचने पर उनकी मौजूदगी में शव को नीचे उतारा गया और पोस्टमॉर्टम के लिए एमबीएस अस्पताल ले जाया गया।

कुमार के परिवार के सदस्यों ने दावा किया कि वह खुशी से रह रहे थे और उन्होंने उनके इस कदम के पीछे कोई संभावित कारण नहीं बताया। अधिकारी ने बताया कि परिवार के अनुसार, कुमार दो साल पहले भारतीय रेलवे में कनिष्ठ लिपिक के पद पर भर्ती हुए थे और पिछले तीन महीने से कोटा रेलवे जंक्शन पर सेवा दे रहे थे। पुलिस ने बताया कि रविवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया तथा मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीKotaमध्य प्रदेशराजस्थानRajasthan
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?