लाइव न्यूज़ :

Kota NEET candidate hanged: बिहार निवासी 17 वर्षीय नीट अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर दी जान, जनवरी से आत्महत्या करने का 12वां मामला, आखिर सुसाइड नोट में क्या लिखा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 27, 2024 22:13 IST

Kota NEET candidate hanged: पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऋषित छोटा चौराहा दादाबाड़ी इलाके में एक इमारत में किराये के कमरे में रहता था।

Open in App
ठळक मुद्देKota NEET candidate hanged: कोचिंग संस्थान के कुछ अन्य छात्र भी रहते थे। Kota NEET candidate hanged: कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। Kota NEET candidate hanged: ऋषित को अपने कमरे के अंदर छत के पंखे से लटका हुआ पाया।

Kota NEET candidate hanged:राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय एक छात्र ने अपने किराये के मकान में कथित तौर पर पंखे से से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक जनवरी से अब तक कोटा में कोचिंग संस्थान के किसी छात्र द्वारा संदिग्ध रूप से आत्महत्या करने का यह 12वां मामला है। वर्ष 2023 में कोटा में 26 छात्रों ने आत्महत्या की थी। दादाबाड़ी के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) शंभू दयाल ने बताया कि बिहार निवासी 12वीं कक्षा का छात्र ऋषित कुमार अग्रवाल यहां एक कोचिंग संस्थान में नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऋषित छोटा चौराहा दादाबाड़ी इलाके में एक इमारत में किराये के कमरे में रहता था।

जहां कोचिंग संस्थान के कुछ अन्य छात्र भी रहते थे। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब एक बजे अन्य छात्रों ने जब ऋषित के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गयी। उन्होंने बताया कि जब पुलिस की एक टीम ने दरवाजा तोड़ा तो उन्होंने ऋषित को अपने कमरे के अंदर छत के पंखे से लटका हुआ पाया।

उन्होंने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और शव सड़ी-गली अवस्था में था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि ऋषित ने बुधवार को किसी समय आत्महत्या कर ली। दादाबाड़ी के क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार मीणा ने बताया कि ऋषित पिछले दो साल से कोटा में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था और इसके लिए कोचिंग भी ले रहा था। मीणा ने कहा कि घटना के बारे में उसके माता-पिता को सूचित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीKotaराजस्थानबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो