लाइव न्यूज़ :

कोटाः पति जेल में?, हेमराज भील के साथ भाभी के अवैध संबंध, देवर ने जताया ऐतराज, पत्थरों और डंडों से पीटकर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 19, 2025 16:16 IST

कोटाः रानपुर थाने के क्षेत्राधिकारी रामविलास ने बताया कि महिला के अपने पड़ोस में रहने वाले हेमराज भील के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे।

Open in App
ठळक मुद्देहेमराज पर ही अपने साथी बबलू भील की मदद से भंवरलाल की हत्या करने का आरोप है। दोनों मौके से भाग गए और बाद में भंवरलाल का शव बरामद किया गया।पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

कोटाः राजस्थान के कोटा में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया युवक ने अपनी भाभी के पड़ोस में रहने वाले आरोपी युवक के साथ रिश्ते पर ऐतराज जताया था। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय युवक भंवरलाल भील उर्फ भोला का खून से सना शव बृहस्पतिवार को कोटा के डोलिया गांव में एक सुनसान जगह से बरामद किया गया। भोला अपनी भाभी के साथ रहता था जिसका पति फिलहाल जेल में है। रानपुर थाने के क्षेत्राधिकारी रामविलास ने बताया कि महिला के अपने पड़ोस में रहने वाले हेमराज भील के साथ कथित तौर पर अवैध संबंध थे।

हेमराज पर ही अपने साथी बबलू भील की मदद से भंवरलाल की हत्या करने का आरोप है। उन्होंने बताया कि भंवरलाल को कुछ सप्ताह पहले ही इस संबंध की भनक लगी और उसने दोनों से इसे खत्म करने को कहा। भंवरलाल ने बृहस्पतिवार को हेमराज को देखा और उसे अपनी भाभी से फिर से दूर रहने को कहा। इस पर दोनों के बीच हाथापाई हुई और हेमराज ने बबलू की मदद से भंवरलाल को पत्थरों और डंडों से कथित तौर पर पीटा। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इसके बाद वे दोनों मौके से भाग गए और बाद में भंवरलाल का शव बरामद किया गया।

उन्होंने कहा कि भंवरलाल के चाचा की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हेमराज और बबलू के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू की। पुलिस दोनों आरोपियों को पकड़ने का प्रयास कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीKotaराजस्थानहत्याmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?