लाइव न्यूज़ :

Korba Road Accident News: नशे में धुत एक के बाद एक कई वाहनों को उड़ाया, 5 को रौंदा, 2 की मौत और अस्पताल में जूझ रहे 3

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 4, 2025 14:42 IST

Korba Road Accident News: अधिकारियों ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है।

Open in App
ठळक मुद्देआईटीआई चौक से कुछ दूरी पर दो मोटरसाइकिल को टक्कर मारी दी।बावजूद यादव ने कार की रफ्तार धीमी नहीं की।दोपहिया वाहन को लगभग 150 मीटर तक घसीटता रहा।

कोरबाः छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में कथित तौर पर नशे में धुत कार चालक ने एक के बाद एक कई वाहनों को टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार रात लगभग 10 बजे सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि कथित तौर पर नशे में धुत कार चालक ने आईटीआई चौक से कुछ दूरी पर दो मोटरसाइकिल को टक्कर मारी दी जिसके बाद उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और कुछ दूरी पर एक साइकिल सवार को अपनी चपेट में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि इसके बावजूद यादव ने कार की रफ्तार धीमी नहीं की,

विपरीत दिशा से आ रही एक अन्य मोटरसाइकिल को भी टक्कर मार दी और दोपहिया वाहन को लगभग 150 मीटर तक घसीटता रहा। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल चालक और सवार बालिका दूर जाकर गिरे। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल पांच लोगों को अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान मोहम्मद इस्माइल (75) और छोटेलाल सैनी (35) की मौत हो गई तथा तीन का उपचार किया जा रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने कार चालक की जमकर पिटाई कर दी और सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यादव को भीड़ से बचाया। उन्होंने बताया कि यादव के हाथ में पहले से फ्रैक्चर था और इसके बावजूद वह नशे में वाहन चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर यादव को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी