कोलकाताः महिला ने अपने घर के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया, ‘उसके रोने की आवाज सुनने के बाद घबराकर’ खिड़की से बाहर फेंका और...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 25, 2023 03:07 PM2023-04-25T15:07:45+5:302023-04-25T15:08:50+5:30

कोलकाताः अधिकारी ने बताया कि महिला पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

kolkata woman gave birth baby boy in toilet her house threw it out window after hearing his cries in panic dead | कोलकाताः महिला ने अपने घर के शौचालय में बच्चे को जन्म दिया, ‘उसके रोने की आवाज सुनने के बाद घबराकर’ खिड़की से बाहर फेंका और...

खिड़की का शीशा तोड़कर बच्चे को बाहर फेंक दिया।

Highlightsपिछले कुछ महीनों से माहवारी नियमित रूप से हो रही थी।खिड़की का शीशा तोड़कर बच्चे को बाहर फेंक दिया।बच्चे को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। मौत हो गयी।

कोलकाताः कोलकाता के कस्बा इलाके में एक महिला ने अपने घर के शौचालय में कथित तौर पर बच्चे को जन्म देने के कुछ मिनटों बाद ही उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना 22 अप्रैल की है जब महिला शौचालय गयी और एक बच्चे को जन्म देने के बाद उसने ‘‘उसके रोने की आवाज सुनने के बाद घबराकर’’ उसे खिड़की से बाहर फेंक दिया।

उन्होंने बताया, ‘‘महिला ने दावा किया कि उसे यह मालूम नहीं था कि वह गर्भवती है क्योंकि पिछले कुछ महीनों से उसे माहवारी नियमित रूप से हो रही थी। शनिवार को उसने एक लड़के को जन्म दिया। उसने दावा किया कि वह बच्चे के रोने की आवाज सुनकर घबरा गयी थी और उसने खिड़की का शीशा तोड़कर बच्चे को बाहर फेंक दिया।’’

स्थानीय लोग खिड़की का शीशा टूटने की आवाज सुनने के बाद मौके पर पहुंचे और उन्होंने नवजात को देखा तथा कस्बा थाने में इसकी सूचना दी। अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला लहूलुहान हालत में मिली। उसे तथा उसके बच्चे को एक नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। अगली सुबह बच्चे की मौत हो गयी।’’

अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि मानसिक बीमारी से जूझ रही महिला ने पिछले साल नवंबर में शादी की थी। उन्होंने कहा, ‘‘उसका पति शराब का आदी था। उसने तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने भी दावा किया कि उन्हें मालूम नहीं था कि महिला गर्भवती है। हम मामले की जांच कर रहे हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि महिला पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धारा के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।
 

Web Title: kolkata woman gave birth baby boy in toilet her house threw it out window after hearing his cries in panic dead

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे