लाइव न्यूज़ :

Kolkata Rape: फेसबुक पर हुई दोस्ती, फिर मुलाकात..., पहली डेट पर नदी के बीच ले जाकर किया युवती का रेप

By अंजली चौहान | Updated: September 1, 2025 10:09 IST

Kolkata Rape: सेना अधिकारी के रूप में प्रस्तुत एक 22 वर्षीय व्यक्ति ने कोलकाता के प्रिंसेप घाट पर नाव की सवारी के दौरान अपनी पहली डेट के दौरान एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Open in App

Kolkata Rape:पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पहली डेट पर लड़की के साथ कुछ ऐसा हुआ जिसे वह जीवनभर नहीं भूला सकती। दरअसल, दीप नारायण भट्टाचार्य नाम के 22 वर्षीय एक युवक पर हुगली नदी में नाव की सवारी के दौरान पहली डेट पर युवती के साथ बलात्कार करने और बाद में उसे पैसों के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप है।

आरोपी एक महीने से फरार था लेकिन उसे 30 अगस्त को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि भट्टाचार्य इस साल की शुरुआत में फेसबुक पर युवती से मिला था और हफतों तक चैटिंग करने के बाद, मार्च में उसे डेट पर बुलाया। 

युवती का विश्वास जीतने के लिए खुद को एक वरिष्ठ सरकारी या सेना अधिकारी बताकर, उसने कथित तौर पर उसे प्रिंसेप घाट से नाव पर बाबूघाट की ओर ले गया। नदी के बीच में, उस पर युवती का यौन उत्पीड़न करने और मुँह खोलने पर आपत्तिजनक तस्वीरें लीक करने की धमकी देने का आरोप है।

युवती ने 14 जुलाई को नेताजीनगर पुलिस स्टेशन में एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई, जिसमें कहा गया कि भट्टाचार्य ने उसे धमकाकर 35,000 रुपये भी ऐंठे। इसके तुरंत बाद वह भाग गया, जिससे पुलिस को लंबी तलाशी लेनी पड़ी। शनिवार को उसे बेहाला में ढूंढ निकाला गया और गिरफ्तार कर लिया गया।

रविवार को भट्टाचार्य को अलीपुर कोर्ट में पेश किया गया और 3 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जाँचकर्ताओं ने खुलासा किया कि आरोपी, जो खुद को सेना का अधिकारी बता रहा था, असल में एक एनसीसी कैडेट था।

टॅग्स :कोलकाताKolkata Policeरेपपश्चिम बंगालक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?