लाइव न्यूज़ :

Kolkata Crpf Jawan: वर्दी को किया शर्मिंदा, दो बहनों संग की छेड़छाड़, गिरफ्तार

By धीरज मिश्रा | Updated: June 3, 2024 17:21 IST

Kolkata Crpf Jawan: सीआरपीएफ के जवान ने महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाने की पूरी कोशिश की।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव ड्यूटी से लौट रहा था जवान, महिलाओं के साथ की छेड़छाड़पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार पश्चिम बंगाल सेक्टर के आईजी बीरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा, आवश्यक कार्रवाई की जाएगी

Kolkata Crpf Jawan: रक्षक जब भक्षक बन जाए तो सुरक्षा की उम्मीद किससे करेंगे। यह लाइन सीआरपीएफ के उस जवान पर सटीक बैठती है जिसने वर्दी को शर्मसार किया है। सीआरपीएफ के इस जवान ने महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाने की पूरी कोशिश की। लेकिन, महिलाओं ने शौर मचाया और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया।

भक्षक जवान का यह मामला कोलकाता शहर के चितपुर इलाके से आई है। यहां पर दो महिलाओं से छेड़छाड़ के आरोप में सोमवार को सीआरपीएफ के एक जवान को गिरफ्तार किया गया। सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के बरुईपुर में चुनाव ड्यूटी से लौट रहा आरोपी जवान रविवार रात कोलकाता रेलवे स्टेशन पहुंचा। 

जहां से उसे एक विशेष ट्रेन पकड़नी थी। सीआरपीएफ अधिकारी ने बताया कि रविवार रात को जवान कथित तौर पर स्टेशन के बगल में एक घर में घुस गया और अंदर सो रही दो बहनों से छेड़छाड़ की। मामले की जांच चल रही है, जांच में पता चलेगा कि इस तरह की घटनाओं को जवान ने क्या इससे पहले भी अंजाम दिया है। 

अधिकारी ने बताया कि महिलाओं की चीखें सुनकर स्थानीय लोग दौड़े-दौड़े बचाने के लिए पहुंचे। इधर लोगों को आते देख सीआरपीएफ का जवान भागने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने सीआरपीएफ जवान को पकड़ लिया। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। वहां से हमें सूचना मिली। हमारे अधिकारियों ने उसे हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने बताया कि दोनों बहनों ने चितपुर पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई, जिसके आधार पर जवान को गिरफ्तार किया गया। 

क्या कहते हैं आईजी

दो बहनों के साथ जवान की छेड़छाड़ करने वाली घटना पर सीआरपीएफ के पश्चिम बंगाल सेक्टर के आईजी बीरेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि सीआरपीएफ ने आरोपों की जांच शुरू कर दी है और अगर जवान दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस तरह का कोई भी व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

टॅग्स :कोलकातारेपसेक्स रैकेटयौन उत्पीड़नसीआरपीएफPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप