लाइव न्यूज़ :

Kochi Crime News: 37 वर्षीय पत्नी को जबरन शराब पिलाई और शॉल से गला घोंटकर मारा, हत्यारा पति ने पुलिस के सामने कई दावा किया, ऐसे खुले राज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2023 14:14 IST

Kochi Crime News: पुलिस ने बताया कि 25 दिसंबर को शैरी नामक महिला को उसके पति शैजू (37) ने छोटानिक्करा के एक निजी अस्पताल में यह दावा करते हुए भर्ती कराया कि वह गिर गई है।

Open in App
ठळक मुद्देमौजूद चिकित्सक ने शैरी की जांच की और शैजू पर संदेह हुआ।महिला की मौत की पुष्टि के तुरंत बाद चिकित्सक ने पुलिस को सर्तक कर दिया। शैजू के बयान के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल की व्यापक जांच की।

Kochi Crime News: केरल के छोटानिक्करा इलाके में अपनी 37 वर्षीय पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि 25 दिसंबर को शैरी नामक महिला को उसके पति शैजू (37) ने छोटानिक्करा के एक निजी अस्पताल में यह दावा करते हुए भर्ती कराया कि वह गिर गई है।

उसने बताया कि वहां मौजूद चिकित्सक ने शैरी की जांच की और उसे शैजू पर संदेह हुआ। महिला की मौत की पुष्टि के तुरंत बाद चिकित्सक ने पुलिस को सर्तक कर दिया। पूछताछ के दौरान शैजू ने पुलिस को बताया कि शैरी ने अपने कमरे में फांसी लगाने की कोशिश की थी। शैजू के बयान के आधार पर पुलिस ने घटनास्थल की व्यापक जांच की।

पुलिस ने बताया कि आगे की पूछताछ में शैजू ने बताया कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध होने के संदेह के कारण उसने उसकी हत्या कर दी। अधिकारी ने आरोपी के हवाले से बताया कि उसने महिला को जबरन शराब पिलाकर उसे बेहोश कर दिया तथा शॉल से उसका गला घोंट दिया। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को कमरे के अंदर फांसी लगाकर मारने की कथित तौर पर कोशिश की।

झारखंड: रांची में बिजली के खंभे से टकराई कार, चार की मौत

रांची में बुधवार देर रात एक कार बिजली के खंभे से टकरा गई, जिससे चार युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यह हादसा देर रात करीब डेढ़ बजे शहर के सदर थाना क्षेत्र में बूटी चौक और डुमरदगा के बीच हुआ।

सदर पुलिस थाने के प्रभारी लक्ष्मीकांत ने बताया, ‘‘कार एक बिजली के खंभे से टकरा गई और फिर पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा तीन हिस्सों में टूट गया। कार की रफ्तार काफी तेजी थी।’’ उन्होंने बताया कि चारों युवकों को ‘राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस’ (रिम्स) ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

लक्ष्मीकांत ने कहा, ‘‘ सभी की उम्र करीब 30 वर्ष थी।’’ उन्होंने बताया कि ये सभी रांची की बारियातु बस्ती के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान अफरोज खान, अमीर खान, विक्की खान और राजू के रूप में की गई। पुलिस के अनुसार अफरोज की चाउमिन की दुकान थी और वे उनमें से एक को ओरमांझी छोड़ने जा रहे थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPoliceकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?