जानिए कानपुर शूटआउट के बाद विकास दुबे सहित कितने अपराधी मारे गए, कितने हुए गिरफ्तार और कितने हैं फरार

By अनुराग आनंद | Published: July 10, 2020 04:31 PM2020-07-10T16:31:24+5:302020-07-10T16:33:05+5:30

कानपुर के बिकरु गांव में दो जुलाई की रात आठ पुलिसकर्मियों की हत्याकर यूपी का मोस्ट वांटेड गैंगस्टर बनने वाला विकास दुबे आज एनकाउंटर में मारा गया।

Know how many criminals including Vikas Dubey were killed after Kanpur shootout, how many were arrested and how many are absconding. | जानिए कानपुर शूटआउट के बाद विकास दुबे सहित कितने अपराधी मारे गए, कितने हुए गिरफ्तार और कितने हैं फरार

कानपुर के बिकरु गांव में विकास दुबे व उसके गुर्गे द्वारा किए गए शूटआउटम मामले में अबतक 6 लोगों को पुलिस ने मार गिराया है (फाइल फोटो)

Highlightsकानपुर शूटआउट मामले में अब तक 3 लोग गिरफ्तार हुए हैं और 120 बी के तहत 7 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है।कानपुर शूटआउट मामले में 12 इनामी बदमाश अब भी वांछित चल रहे हैं।कानपुर शूटआउट के बाद कुल 6 लोगों की पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक हत्या हुई है।

नई दिल्ली:कानपुर मुठभेड़ (Kanpur Encounter) के 8 दिन बाद अब तक इस मामले के मुख्य आरोपी विकास दुबे (Vikas Dubey dead) समेत 6 अपराधी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। लेकिन, अब भी इस मामले में कई आरोपी फरार है। मुख्य आरोपी विकास दुबे कई दिनों से पुलिस से छिपकर भाग रहा था। उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर से 9 जुलाई को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। 

उज्जैन से कानपुर लाने के दौरान शुक्रवार सुबह कथित एनकाउंटर में उसे मारा गया है। पुलिस की मानें तो कानपुर गोलीकांड का मास्टरमाइंड विकास दुबे (Vikas Dubey) को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी आज (10 जुलाई) को दुर्घटनाग्रस्त हो गई है।

ये हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ है। जो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई है, उसमें विकास दुबे भी सवार था। बताया जा रहा है कि जैसे ही गाड़ी पलटी विकास दुबे ने बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की।  

Vikas Dubey - गँगस्टर विकास दुबे पोलीस ...

इसी दौरान पुलिस ने कुख्यात अपराधी विकास दुबे पर फायरिंग की और मार गिराया। जिसके बाद विकास दुबे के शव को अस्पताल ले जाया गया है। विकास दुबे के मारे जाने की खबर की पुलिस ने भी अधिकारिक पुष्टी की है। 

जानें कानपुर शूटआउट मामले में कुल कितने अभियुक्त थे-

बता दें कि कानपुर स्थित बिकरु गांव में विकास दुबे को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक सीओ समेत 8 पुलिस वालों की मौत हो गई। इस मामले में यूपी पुलिस ने विकास दुबे समेत कुल 21 अभियुक्त को नामजद किया था। यही नहीं पुलिस ने इस मामले में शक के आधार पर 60 से 70 अन्य लोगों को भी अभियुक्त बनाए थे।

Vikas Dubey Encounter: शेवटच्या चौकशीत विकास ...

पुलिस लगातार विकास 2 जुलाई की रात के बाद से ही विकास के अलावा इन सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही थी। यूपी पुलिस (UP POLICE) ने इस मामले में अब तक विकास समेत 6 लोगों को मार गिराया है। पुलिस ने तीन जुलाई को विकास दुबे के मामा प्रेम प्रकाश पांडेय को एनकाउंटर में ढेर कर दिया।

वह भी शातिर अपराधी था और विकास का बेहद भरोसेमंद था। उसके पास से पुलिस से लूटी गई एक पिस्टल भी बरामद हुई थी। इसके अलावा, पुलिस ने अतुल दुबे, अमर दुबे, प्रभात मिश्रा व बउवा दुबे को भी मार गिराया है।

इस मामले में अब तक अलग-अलग धारा के तहत 10 लोगों की हुई गिरफ्तारी व 12 इनामी फरार हैं- 

बता दें कि कानपुर शूटआउट मामले में अब तक 3 लोग गिरफ्तार हुए हैं और धारा 120 बी के तहत 7 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। इस मामले से जुड़े 12 इनामी बदमाश वांछित चल रहे हैं। कुल 6 लोगों की पुलिस के साथ मुठभेड़ में अब तक हत्या हुई है। इस बात की जानकारी उत्तर प्रदेश के ADG (कानून-व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने दी है।

विकास दुबेला पकडण्यासाठी उत्तर ...

बता दें कि पुलिस ने बताया है कि विकास दुबे की गाड़ी के एक्सीडेंट होने के बाद वह शुक्रवार सुबह को भागने की कोशिश कर रही था, इस दौरान उसने पुलिस की पिस्टल छीनकर गोलीबारी की जिसके बाद एसटीएफ के जवानों ने उसे मार गिराया। इस दौरान सिविल पुलिस के 4 कर्मी घायल हुए हैं जिसमें 3 सब इंस्पेक्टर हैं, एक कांस्टेबल है और 2 STF कमांडो को गंभीर चोटें आई हैं। 

Web Title: Know how many criminals including Vikas Dubey were killed after Kanpur shootout, how many were arrested and how many are absconding.

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे