लाइव न्यूज़ :

खगड़ियाः मेला देख ऑटो से लौट रहा था परिवार, ट्रक ने मारी टक्कर, चार की मौत, सात बुरी तरह जख्मी

By एस पी सिन्हा | Updated: October 16, 2021 15:03 IST

बिहार में खगडिया जिले के महेशखूंट थाना इलाके का मामला है. मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देघायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है.हालत नाजुक बताई जा रही है.टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

पटनाः बिहार में खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना इलाके में दुर्गा पूजा में मेले की खुशी एक परिवार के लिए मातम में तब्दील हो गई. मेला देखकर लौटने के क्रम में ट्रक और ऑटो की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई. इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई. जबकि इस हादसे में सात लोग बुरी तरह जख्मी हो गए.

 

 

मरने वालों में तीन लोग एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना नेशनल हाइवे पर शुक्रवार देर रात घटी है. सज-धजकर घर से मेला देखने गये लोगों को यह आभास भी नहीं होगा कि काल ने उनके लिए अलग तैयारी कर रखी है और लहूलुहान हालत में उनका पार्थिव शरीर वापस लौटेगा. ऑटो पर सवार होकर मेला देखने गये लोगों को इस बात का अंदाजा भी नहीं होगा कि त्योहार और मेले की खुशियां वापस उनके घर के चौखट तक नहीं पहुंच पाएगी.

महेशखूंट में दुर्गा मेला देखने के बाद पूरा परिवार ऑटो पर सवार होकर देर रात वापस लौट रहा था. सभी अपने गांव गोछारी जा रहे थे. रास्ते में ही सामने से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. वहीं ऑटो में सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

मृतकों की पहचान गोछारी गांव के रहने वाले मुकेश कुमार की पत्नी सुधा देवी (42), पंकज कुमार के बेटे अनिकेत कुमार (17) और गौतम कुमार के बेटे दर्शित कुमार (2) के रूप में की गई है. ये सभी स्व. सत्यनारायण चौरसिया के परिवार के हैं. वहीं इस घटना में सात अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं.

जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. महेशखूंट थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम में सदर अस्पताल भेजा. घायलों को भी सदर अस्पताल भेजा गया है. जहां इलाज चल रहा है. घटना घटित होने के बाद ड्राइवर ट्रक लेकर फरार होने में कामयाब हो गया.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट