लाइव न्यूज़ :

बेटी निव्या ने 70 वर्षीय मां को जान से मारने की धमकी दी और लोहे की छड़ से छाती पर वार कर पसली तोड़ी, पहले भी हत्या, अपहरण सहित कई मामलों में शामिल रही

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 23, 2026 14:21 IST

केरलः पुलिस ने यह भी बताया कि निव्या पहले भी हत्या, अपहरण और नशीले पदार्थों से संबंधित अपराधों सहित कई मामलों में शामिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देपनांगड पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंबलम की निवासी हैं।सरसु की गर्दन पकड़ी तथा उसे थप्पड़ और लात मार दिया।21 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था, निव्या फरार हो गई थी।

कोच्चिः कुंबलम में एक महिला को अपनी 70 वर्षीय मां पर कथित तौर पर हमला करने और उनकी पसली तोड़ने के आरोप में हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पनांगड पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान निव्या (30) के रूप में हुई है। आरोपी महिला को शुक्रवार को वायनाड जिले के मनंथावडी से हिरासत में लिया गया और गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसे कोच्चि लाया जाएगा। यह मामला निव्या की मां सरसु की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया, जो पनांगड पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुंबलम की निवासी हैं।

पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 जनवरी को तब घटी जब निव्या सरसु द्वारा अपने दैनिक मामलों में कथित तौर पर दखल देने से नाराज हो गई और उसने घर के दरवाजे के पास सरसु पर हमला कर दिया। प्राथमिकी में कहा गया है कि निव्या ने कथित तौर पर सरसु की गर्दन पकड़ी तथा उसे थप्पड़ और लात मार दिया।

प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि निव्या ने अपनी मां को जान से मारने की धमकी दी और बाद में लोहे की छड़ से उनकी छाती पर वार किया, जिससे मां की पसली टूट गई। पुलिस ने बताया कि सरसु की शिकायत के आधार पर 21 जनवरी को मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद निव्या फरार हो गई थी।

पुलिस ने यह भी बताया कि निव्या पहले भी हत्या, अपहरण और नशीले पदार्थों से संबंधित अपराधों सहित कई मामलों में शामिल रही है। पुलिस ने बताया कि उसे कोच्चि लाए जाने के बाद रिमांड की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

टॅग्स :केरलPoliceCrime Branch
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?