लाइव न्यूज़ :

जमीन और बैंक खाते में 300000 रुपये?, 55 साल की मां शीला देवी की गला घोंट कर बेटे किशन किशोर ने मार डाला, मामा को सब कुछ देगी मां?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 11, 2025 10:09 IST

Kaushambi: हत्या के बाद मां का शव घर में ही फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल गया कि गला घोंटने से मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देलालच में अपनी मां शीला देवी (55) की गला घोट कर हत्या कर दी।कौशांबी जिले में अपने चचेरे भाई जय सिंह के घर खेरवा गांव में रह रही थी।महिला का शव जयसिंह के घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था।

Kaushambi: कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में कथित तौर पर एक युवक ने जमीन और पैसे की लालच में अपनी मां की गला घोंट कर हत्या करने के बाद इस वारदात को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव फांसी के फंदे से लटका दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। उसने बताया कि शुक्रवार को आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार मंझनपुर थाना क्षेत्र के खेरवा गांव में किशन किशोर (30) ने बृहस्पतिवार शाम जमीन तथा मां के बैंक खाते में जमा तीन लाख रुपये के लालच में अपनी मां शीला देवी (55) की गला घोट कर हत्या कर दी।

हत्या के बाद मां का शव घर में ही फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चल गया कि गला घोंटने से मौत हुई है। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि शीला देवी मूल रूप से चित्रकूट जिले के कधवनिया गांव की मूल निवासी थी और वह कुछ दिनों से कौशांबी जिले में अपने चचेरे भाई जय सिंह के घर खेरवा गांव में रह रही थी।

उन्‍होंने बताया कि बृहस्पतिवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में महिला का शव जयसिंह के घर में फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। एसपी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस जांच के दौरान यह तथ्य सामने आया कि शीला देवी के बेटे किशन किशोर (30) ने अपनी मां की गला घोंट कर हत्या करने के बाद शव फंदे से लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की थी।

उन्होंने बताया कि आरोपी बेटे को शक था कि उसकी मां अपनी जमीन अपने भाई के नाम कर देगी, इसी लालच में आकर उसने अपनी मां का गला घोट कर मौत के घाट उतार दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी किशन किशोर को गिरफ्तार कर लिया। मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceहत्याउत्तर प्रदेश समाचारup news
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...