कटिहारः धारदार हथियार से महिला, बेटा और बेटी की गला रेतकर हत्या, केरोसिन तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास, मृतक के पति की दूसरी पत्नी बगल वाले कमरे में सो रही थी, भनक तक नहीं लगी...

By एस पी सिन्हा | Published: August 2, 2023 03:37 PM2023-08-02T15:37:43+5:302023-08-02T15:39:14+5:30

कटिहारः हत्या के वक्त मृतक के पति की दूसरी पत्नी बगल वाले कमरे में सो रही थी। उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। महिला का पति मुहर्रम के जुलूस में गया हुआ था।

Katihar Woman, son and daughter strangled death sharp weapon attempt set them ablaze sprinkling kerosene oil second wife deceased's husband sleeping adjacent room | कटिहारः धारदार हथियार से महिला, बेटा और बेटी की गला रेतकर हत्या, केरोसिन तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास, मृतक के पति की दूसरी पत्नी बगल वाले कमरे में सो रही थी, भनक तक नहीं लगी...

सांकेतिक फोटो

Highlightsमोहर्रम के बाद लाठी का खेल देखने के लिए मृतका का पति फिरोज अख्तर घर से बाहर गया था।मृतक महिला के शरीर से केरोसिन तेल की गंध आ रही थी। कमरे में मृतक महिला और 2 बच्चों का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था।

पटनाः बिहार में कटिहार जिले के बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के शीहपुर गांव में मंगलवार रात तीहरे हत्याकांड की घटना सामने आई है। इस वारदात में अपराधियों ने धारदार हथियार से गला रेतकर तीन लोगों की हत्या कर दी। पूरे इलाके में इस तीहरे हत्याकांड से सनसनी मचा हुआ है। रात करीब 12 बजे एक महिला और 2 बच्चों की गला रेत हत्या कर दी गई।

हत्या के वक्त मृतक के पति की दूसरी पत्नी बगल वाले कमरे में सो रही थी। उसे इसकी भनक तक नहीं लगी। महिला का पति मुहर्रम के जुलूस में गया हुआ था। ग्रामीणों ने घटना के बारे में बताया कि अज्ञात अपराधियों नें मां, बेटा और बेटी को मौत के घाट उतार दिया। मोहर्रम के बाद लाठी का खेल देखने के लिए मृतका का पति फिरोज अख्तर घर से बाहर गया था।

उसकी पत्नी सदफ जरीन, सात साल की बेटी फया फिरोज और उसकी दूसरी पत्नी का पांच साल का बेटा फैजान फिरोज घर की एक ही कमरे में सोए हुए थे। इस दौरान अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। पति फिरोज आलम घर से 3 किलोमीटर की दूरी पर मोहर्रम जुलूस में गया था।

जब पति देर रात घर लौटा तो देखा कि एक कमरे में पहली पत्नी और उसके दोनों बच्चे खून से लथपथ बिस्तर पर पड़े थे। उसने तुरंत इसकी जानकारी अपने घर के अन्य परिजनों को दी। देखते ही देखते रात का सन्नाटा चीख-पुकार में तब्दील हो गया। सुबह घटना की सूचना पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रेमनाथ राम और बलिया थाना अध्यक्ष रविंद्र कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।

शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद पति फिरोज की हालत खराब है वो सदमे में है। पुलिस उसे अपनी निगरानी में अनुमंडल अस्पताल ले गई है। वहीं, दूसरी पत्नी खानम खातून को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने कहा कि हत्या की सूचना पर जब मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो कमरे में मृतक महिला और 2 बच्चों का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। मृतक महिला के शरीर से केरोसिन तेल की गंध आ रही थी। ऐसा प्रतीत होता है कि पहले उसे मिट्टी तेल छिड़क कर जलाने का प्रयास किया गया है।

Web Title: Katihar Woman, son and daughter strangled death sharp weapon attempt set them ablaze sprinkling kerosene oil second wife deceased's husband sleeping adjacent room

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे