कटिहारः नशेड़ी पति ने पत्नी के गुप्तांग में लगाई आग, झुलसी महिला को कराया भर्ती, हालत गंभीर, आरोपी मौके से फरार

By एस पी सिन्हा | Published: September 12, 2023 02:44 PM2023-09-12T14:44:02+5:302023-09-12T14:50:11+5:30

बिहार में कटिहार जिले के बारसोई नगर पंचायत का मामला है। आरोपी व्यक्ति ने तीन शादियां की है और पत्नी को शक की नजर से देखता था। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्स झगड़ा होते रहता था।

Katihar Drug addict husband sets wife's private parts fire burnt woman admitted condition critical accused absconds from spot bihar police | कटिहारः नशेड़ी पति ने पत्नी के गुप्तांग में लगाई आग, झुलसी महिला को कराया भर्ती, हालत गंभीर, आरोपी मौके से फरार

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपी मौके से फरार हो गया। पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था।आग लगाई और पत्नी के गुप्तांग को जला दिया।

पटनाः बिहार में कटिहार जिले के बारसोई नगर पंचायत स्थित एक गांव से एक ह्रदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक नशेड़ी पति ने अपनी ही पत्नी के गुप्तांग में आग लगा दी। इस घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। महिला की चीख पुकार सुनकार आसपास के लोग जमा हो गए। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी व्यक्ति ने तीन शादियां की है और पत्नी को शक की नजर से देखता था। जिसको लेकर दोनों के बीच अक्स झगड़ा होते रहता था। आरोपी पति को नशे की बुरी लत लगी हुई थी। सोमवार शाम को भी इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया था।

देखते ही देखते बात बढ़ गई और पति ने लकडी में कपड़ा लपेटकर उसमें आग लगाई और पत्नी के गुप्तांग को जला दिया। जिसके बाद महिला चिखने चिल्लाने लगी। महिला की चीख सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

जाते- जाते आरोपी ने महिला को जिंदा जलाने की धमकी दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया है। उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।

Web Title: Katihar Drug addict husband sets wife's private parts fire burnt woman admitted condition critical accused absconds from spot bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे