लाइव न्यूज़ :

तेज दर्द के बाद अस्पताल, रिपोर्ट देख परिवार हैरान, डर के मारे चुप रही पीड़िता, 13 साल की बेटी का यौन उत्पीड़न, गर्भवती करने के आरोप में कर्नाटक से 43 वर्षीय पिता अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2025 05:55 IST

Kasargod: मामला तब प्रकाश में आया, जब लड़की को पीठ में तेज दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पाया कि वह गर्भवती है और पुलिस को जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अस्पताल पहुंचने तक आरोपी भाग चुका था।महीने पहले उसके पिता ने उसका यौन उत्पीड़न किया था।पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

Kasargod:केरल के कासरगोड़ में 13 साल की नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न कर उसे गर्भवती करने के आरोप में पुलिस ने कर्नाटक से एक 43 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी कर्नाटक के कोडागु का रहने वाला है और कई वर्षों से अपने परिवार के साथ जिले के कन्हानगढ़ इलाके में रह रहा था। उन्होंने बताया कि यह मामला तब प्रकाश में आया, जब लड़की को पीठ में तेज दर्द के बाद अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने पाया कि वह गर्भवती है और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

 

पुलिस के अस्पताल पहुंचने तक आरोपी भाग चुका था। पुलिस के मुताबिक, बाद में लड़की ने बताया कि कुछ महीने पहले उसके पिता ने उसका यौन उत्पीड़न किया था, लेकिन वह डर के मारे चुप रही। होसदुर्ग पुलिस थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी कई दिनों से फरार था। पुलिस ने स्थानीय लोगों को उसकी मौजूदगी की सूचना देने के लिए सतर्क किया। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वह व्यक्ति विदेश भागने की फिराक में दस्तावेज़ और पासपोर्ट लेने घर लौटा था, लेकिन एक गुप्त सूचना के आधार पर उसे पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?