लाइव न्यूज़ :

Karnataka Woman Rape: 'इस्लाम कबूलो, बुर्का पहनो...फिर बलात्कार किया, पीड़िता ने खोले राज

By धीरज मिश्रा | Updated: April 22, 2024 11:44 IST

Karnataka Woman Rape: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना कर्नाटक से आई है। यहां पर एक महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे28 साल की महिला के साथ बलात्कार, धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव पीड़िता ने पुलिस में दी शिकायत पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने 7 के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

Karnataka Woman Rape: मानवता को शर्मसार करने वाली घटना कर्नाटक से आई है। यहां पर एक महिला के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने उसका बलात्कार अपनी पत्नी के सामने किया। साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उस पर धर्म परिवर्तन कराने के लिए दबाव बनाया गया, उसे बोला गया कि वह बुर्का पहने। इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक, यह घटना कर्नाटक के बेलगाम शहर की है। महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी की पहचान रफीक के तौर पर हुई है।

दावा है कि पिछले साल रफीक और उसकी पत्नी ने महिला को अपने घर में रहने के लिए मजबूर किया था। इस दौरान रफीक ने महिला का यौन उत्पीड़न किया और अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच लीं। इन तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देते हुए वह लगातार महिला पर जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बना रहे थे। 

पुलिस को शिकायत में महिला ने क्या कहा

महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि आरोपी दंपति ने उस पर अपने पति को तलाक देने का दबाव डाला और इनकार करने पर उसकी तस्वीरें लीक करने की धमकी दी। धर्म परिवर्तन से इनकार करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी गई। महिला ने दावा किया कि उसे जाति आधारित गालियां दी गईं। दंपति ने कथित तौर पर महिला को इस्लाम के पक्ष में हिंदू धर्म छोड़ने के लिए राजी किया।

क्या कहती है पुलिस

बेलगाम के पुलिस अधीक्षक भीमाशंकर गुलेदा ने कहा कि इस साल की शुरुआत में अप्रैल माह में दंपति ने कथित तौर पर महिला को कुमकुम के बजाय बुर्का पहनने और प्रति दिन पांच बार नमाज प्रार्थना करने के लिए मजबूर किया। रिपोर्ट के मुताबिक, बेलगाम के सौंदत्ती पुलिस स्टेशन में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी पर बलात्कार, अपहरण, कारावास और आपराधिक धमकी सहित विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। उन पर एससी/एसटी एक्ट के तहत भी आरोप लगाए गए हैं।

टॅग्स :कर्नाटकरेपयौन उत्पीड़ननारी सुरक्षाक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?