विकास दुबे का करीबी जयकांत वाजपेयी गिरफ्तार, हिस्ट्री शीटर की काली कमाई के खुलेंगे अब कई राज

By विनीत कुमार | Published: July 20, 2020 09:00 AM2020-07-20T09:00:35+5:302020-07-20T09:58:10+5:30

जयकांत वाजपेयी ही वो शख्स है जो विकास दुबे की काली कमाई का पूरा हिसाब रखता था और पैसों को मैनेज करता था। पुलिस के अनुसार बिकरू कांड में जयकांत वाजपेयी भी शामिल है। उसने घटना वाले दिन कारतूस और पैसे विकास दुबे को मुहैया कराये थे।

Kanpur Vikas Dubey aide Jaykant Vajpayee and friend Prashant Shukla arrested | विकास दुबे का करीबी जयकांत वाजपेयी गिरफ्तार, हिस्ट्री शीटर की काली कमाई के खुलेंगे अब कई राज

विकास दुबे का साथी जयकांत वाजपेयी गिरफ्तार (फाइल फोटो)

Highlightsविकास दुबे के साथी जयकांत वाजपेयी को कानपुर पुलिस ने किया गिरफ्तारजयकांत वाजपेयी के एक और साथी प्रशांत शुक्ला को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, बिकरू कांड में शामिल थे दोनों

कानपुर शूटआउट केस में उत्तर प्रदेश पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। बिकरू कांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे के करीबी जयकांत वाजपेयी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके साथी प्रशांत शुक्ला को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में एफआईआर भी दर्ज किया गया है।

ऐसे आरोप है कि जयकांत वाजपेयी उर्फ जय वाजपेयी ही मुख्य तौर पर विकास दुबे के पैसों का हिसाब रखता था। ऐसे में जय की गिरफ्तारी से विकास दुबे की काली कमाई के कई राज खुल सकते हैं। 

जयकांत वाजपेयी को कानपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कानपुर पुलिस के अनुसार बिकरू कांड में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वाजपेयी और प्रशांत शुक्ला भी शामिल थे। दोनों ने विकास दुबे की तब मदद की थी। बताया जा रहा कि 1 जुलाई को विकास दुबे ने जय वाजपेयी को फोन किया था और पिर 2 जुलाई को जय और प्रशांत बिकरू गांव पहुंचे थे।

कानपुर पुलिस के अनुसार 2 जुलाई को जय वाजपेयी ने विकास दुबे को 2 लाख रुपये और कारतूस दिए थे। साथ ही घटना के बाद विकास दुबे और उसके गैंग को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए तीन लग्जरी गाड़ियों की व्यवस्था भी की गई थी।


ईडी कर रही है विकास दुबे की संपत्तियों की जांच

विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद अब उसकी काली कमाई की जांच भी शुरू है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) इस मामले में सक्रिय हो गया है। कहा जाता है कि जय वाजपेयी के ही कहने पर विकास दुबे ने कानपुर से लेकर बैंकॉक तक कई जगहों पर निवेश किये थे।

जयकांत वाजपेयी साथ ही विकास दुबे के विवादित जमीनों को खरीदने, हड़पने में भी साथ देता था।  विकास दुबे की कमाई को मैनेज करते-करते जयकांत भी अकूत संपत्ति का मालिक बन चुका है। उसके नाम लखनऊ और कानपुर में कई संपत्तियां हैं।यही नहीं, जयकांत और विकास ने उत्तराखंड, मुंबई, नोएडा में दो दर्जन से ज्यादा प्लॉट और मकान खरीदे थे।

Read in English

English summary :
Uttar Pradesh Police has another major success in the Kanpur shootout case. Jayakant Vajpayee, close to the gangster Vikas Dubey, the main accused in the Bikeru case, has been arrested by the police. Also his partner Prashant Shukla has been arrested. FIRs have also been registered against these two in several sections of IPC.


Web Title: Kanpur Vikas Dubey aide Jaykant Vajpayee and friend Prashant Shukla arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे