Kanpur Dehat Road Accident: कार के गहरे नाले में गिरने से दो सगे भाइयों सहित छह लोगों की मौत, भिंड में ‘तिलक’ समारोह में भाग लेने के बाद गांव लौट रहे थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 5, 2024 01:40 PM2024-02-05T13:40:56+5:302024-02-05T13:42:05+5:30

Kanpur Dehat Road Accident: कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने कहा, ‘‘तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और गहरे नाले में गिर गई।’’

Kanpur Dehat Road Accident Six people two real brothers died after their car fell into deep drain They were return village after attending 'Tilak' ceremony in Bhind | Kanpur Dehat Road Accident: कार के गहरे नाले में गिरने से दो सगे भाइयों सहित छह लोगों की मौत, भिंड में ‘तिलक’ समारोह में भाग लेने के बाद गांव लौट रहे थे...

photo-ani

Highlightsचिकित्सकों ने विकास (40), उसके बड़े भाई संजू (45), खुशबू (17), गोलू (16), प्राची (12) और प्रतीक (10) को मृत घोषित कर दिया।विराट और वैष्णवी नाम के दो बच्चों का उपचार किया जा रहा है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Kanpur Dehat Road Accident: कानपुर देहात में एक कार के अनियंत्रित होकर गहरे नाले में गिरने से दो सगे भाइयों सहित छह लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार घटना रविवार और सोमवार की दरमियानी रात करीब दो बजे जगन्नाथपुर गांव के पास हुई, जब एक कार में सवार आठ लोग मध्य प्रदेश के भिंड में एक ‘तिलक’ समारोह में भाग लेने के बाद जिले के पैतृक गांव मुर्रा डेरापुर लौट रहे थे। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक (एसपी) बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने कहा, ‘‘तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और गहरे नाले में गिर गई।’’

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सभी को घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विकास (40), उसके बड़े भाई संजू (45), खुशबू (17), गोलू (16), प्राची (12) और प्रतीक (10) को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि विराट और वैष्णवी नाम के दो बच्चों का उपचार किया जा रहा है। मूर्ति ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 

Web Title: Kanpur Dehat Road Accident Six people two real brothers died after their car fell into deep drain They were return village after attending 'Tilak' ceremony in Bhind

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे