लाइव न्यूज़ :

Kanpur Dehat Crime News: तेज रफ्तार कार ने पेड़ में मारी टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत, पांच अन्य गम्भीर रूप से घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 23, 2023 12:56 IST

Kanpur Dehat Crime News: पुलिस सूत्रों ने बताया कि गजनेर थाना क्षेत्र के भैथाना गांव निवासी जय सिंह (28) अपनी बहन प्रिया समेत नौ रिश्तेदारों को औरैया के बिधूना से लेकर आ रहा था।

Open in App
ठळक मुद्दे जय सिंह, उसकी बहन प्रिया (35), दादी रन्नो देवी (75) और भतीजी प्रिया (14) की मौत हो गयी। दुर्घटना में कार सवार पांच अन्य लोग भी गम्भीर रूप से घायल हो गये। कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Kanpur Dehat Crime News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में कानपुर देहात इलाके के गजनेर क्षेत्र में बृहस्पतिवार तड़के एक तेज रफ्तार कार के पेड़ से टकराने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य गम्भीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गजनेर थाना क्षेत्र के भैथाना गांव निवासी जय सिंह (28) अपनी बहन प्रिया समेत नौ रिश्तेदारों को औरैया के बिधूना से लेकर आ रहा था। तड़के करीब साढ़े तीन बजे गजनेर क्षेत्र में कार एक पेड़ से जा टकरायी। उन्होंने बताया कि इस हादसे में जय सिंह, उसकी बहन प्रिया (35), दादी रन्नो देवी (75) और भतीजी प्रिया (14) की मौत हो गयी।

सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में कार सवार पांच अन्य लोग भी गम्भीर रूप से घायल हो गये। उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि जय का इसी महीने 28 तारीख को विवाह था और वह बुधवार रात अपनी बहन प्रिया और कुछ अन्य रिश्तेदारों को लेने के लिये औरैया जिले के बिधूना गया था।

वह उन्हें लेकर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। दुर्घटना में घायल हुए कार चालक प्रदीप ने पुलिस को बताया कि उसे झपकी आ जाने की वजह से कार पेड़ से टकरा गयी। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिये हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकानपुरPoliceसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रेम संबंध रखना चाहता हूं, शादी नहीं करूंगा?, प्रेमी ने किया मना तो प्रेमिका अंजली कुमारी ने जहर खाकर दी जान, 365 दिन पहले पटना के समारोह में हुई थी दोस्ती?

क्राइम अलर्टदोपहर 1:44 बजे?, बच्चे को लेकर स्कूल से लौट रही थी मां और पीछे से किशोर आया और पोशाक उठा दी?, वीडियो

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: त्विषा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टUP: साजिश पड़ी भारी; रिश्तेदारों को फंसाने के लिए महिला ने फूंका घर, खुद की गई जान

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी