लाइव न्यूज़ :

Kangra Medical College: चिकित्सा कॉलेज के 12 छात्र कनिष्ठ छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में निलंबित, प्रत्येक पर 50000 रुपये का जुर्माना, आईआईटी मंडी में 10 छात्र निलंबित हुए थे...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2023 20:32 IST

Kangra Medical College: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में 11 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान कनिष्ठ छात्रों की कथित रैगिंग के आरोप में 10 छात्रों को निलंबित कर दिया गया था और 62 अन्य छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देछात्रों को कॉलेज प्राधिकारियों से घटना की जानकारी छिपाने के लिए चेतावनी भी जारी की गई है।प्रत्येक पर 50 हजार रुपये जुर्माना और छात्रावास से छह महीने व कक्षाओं से तीन महीने के निलंबन की सिफारिश की है।दस्ते की दूसरी रिपोर्ट बुधवार को आई और उसमें छह अन्य छात्रों को दोषी पाया गया।

Kangra Medical College: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में स्थित एक चिकित्सा कॉलेज के 12 छात्रों को कनिष्ठ छात्रों की रैगिंग करने के आरोप में निलंबित कर दिया गया और प्रत्येक पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। प्राधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राज्य में दो महीने के भीतर रैगिंग का यह दूसरा मामला है।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी में 11 अगस्त को एक कार्यक्रम के दौरान कनिष्ठ छात्रों की कथित रैगिंग के आरोप में 10 छात्रों को निलंबित कर दिया गया था और 62 अन्य छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय (आरपीजीएमसी) प्रशासन के मुताबिक, आरोपी छात्रों को कॉलेज से तीन महीने के लिए और छात्रावास से छह महीने के लिए निलंबित कर दिया गया है। आरपीजीएमसी के प्रधानाचार्य भानू अवस्थी ने बताया कि इसके अलावा प्रथम वर्ष के दो छात्रों को कॉलेज प्राधिकारियों से घटना की जानकारी छिपाने के लिए चेतावनी भी जारी की गई है।

अवस्थी ने बताया, ''हमारे महाविद्यालय में रैगिंग-रोधी समितियां और एक रैगिंग रोधी दस्ता है, जो नियमित रूप से इस तरह की घटनाओं की जांच का काम करता है। इस तरह की एक समिति जब रविवार को छात्रावास में जांच कर रही थी तो उसे प्रथम वर्ष के छात्रों के कमरों में वरिष्ठ छात्रों की प्रैक्टिकल की कॉपी मिलीं।''

प्रधानाचार्य के मुताबिक, सत्यापन के लिए मामले की सूचना सोमवार को रैगिंग रोधी दस्ते को दी गई और मंगलवार को दाखिल पहली रिपोर्ट में छह वरिष्ठ छात्रों को दोषी पाया गया। उन्होंने बताया, ''दस्ते ने दोषी पाए गए छह छात्रों में से प्रत्येक पर 50 हजार रुपये जुर्माना और छात्रावास से छह महीने व कक्षाओं से तीन महीने के निलंबन की सिफारिश की है।''

उन्होंने बताया कि दस्ते की दूसरी रिपोर्ट बुधवार को आई और उसमें छह अन्य छात्रों को दोषी पाया गया। उन्हें भी समान दंड देने की सिफारिश की गई। दस्ते ने अपनी सिफारिश में मामले की सूचना प्राधिकारियों को नहीं देने के लिए प्रथम वर्ष के उन दो छात्रों को भी चेतावनी जारी की है, जिनके पास से प्रैक्टिकल की कॉपी मिली थीं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहिमाचल प्रदेशMedical College
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?