लाइव न्यूज़ :

सो रहे थे दोस्त, कुछ विद्यार्थियों ने साथियों की आंखों पर तेजी से चिपकने वाला पदार्थ डाला, 8 की हालत खराब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 13, 2025 12:33 IST

शिक्षिका प्रेमलता साहू ने कहा, ‘‘सुबह करीब सात बजे मैं छात्रावास गई और पाया कि आठ छात्र अपनी आंखें नहीं खोल पा रहे थे। बाद में मुझे पता लगा कि कुछ छात्रों ने आंखों पर कोई चिपकने वाला पदार्थ डाल दिया।’’

Open in App
ठळक मुद्देघटना सालगुडा के सेवाश्रम स्कूल में घटी।12 साल के तथा चौथी एवं पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे हैं।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई।

फूलबनीः ओडिशा के कंधमाल जिले में एक सरकारी आदिवासी कल्याण आवासीय (टीआरडब्ल्यू) स्कूल में कुछ विद्यार्थियों ने सो रहे अपने साथियों की आंखों पर कथित तौर पर कोई तेजी से चिपकने वाला पदार्थ डाल दिया, जिससे कम से कम आठ छात्रों को शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना सालगुडा के सेवाश्रम स्कूल में घटी।

पुलिस के एक अधिकारी का कहना है कि प्रभावित अधिकतर विद्यार्थी लगभग 12 साल के तथा चौथी एवं पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले बच्चे हैं। उन्हें पहले गोछापाड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और बाद में उनमें से सात को फूलबनी के जिला मुख्यालय अस्पताल (डीएचएच) में ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आठ छात्रों में से एक को आंखें खोलने के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से छुट्टी दे दी गई।

शिक्षिका प्रेमलता साहू ने कहा, ‘‘सुबह करीब सात बजे मैं छात्रावास गई और पाया कि आठ छात्र अपनी आंखें नहीं खोल पा रहे थे। बाद में मुझे पता लगा कि कुछ छात्रों ने आंखों पर कोई चिपकने वाला पदार्थ डाल दिया।’’ पीड़ितों के माता-पिता और स्थानीय नेताओं ने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?