लाइव न्यूज़ :

कलबुर्गीः दो अप्रैल की शाम को पत्नी और दो बच्चों की हत्या करने के बाद खुद फांसी लगाकर आत्महत्या की, घटनास्थल से ‘सुसाइड नोट’ बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 3, 2025 22:28 IST

पुलिस ने बताया कि यह घटना स्टेशन बाजार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओल्ड जेवरगी रोड के निकट गैबरे लेआउट में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला और दोनों बच्चों की "गला घोंटकर हत्या" की गई जबकि संतोष ने आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद किया गया।

कलबुर्गीः कर्नाटक के कलबुर्गी स्थित अपने अपार्टमेंट में 45 वर्षीय एक व्यक्ति ने दो अप्रैल की शाम को अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या करने के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना स्टेशन बाजार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओल्ड जेवरगी रोड के निकट गैबरे लेआउट में हुई।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान गुलबर्गा विद्युत आपूर्ति कंपनी लिमिटेड (जीईएससीओएम) के वरिष्ठ सहायक संतोष, उनकी पत्नी और उनके दो बेटों के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, महिला और दोनों बच्चों की "गला घोंटकर हत्या" की गई जबकि संतोष ने आत्महत्या कर ली। घटनास्थल से एक ‘सुसाइड नोट’ भी बरामद किया गया।

पुलिस आयुक्त शरणप्पा एस डी ने कहा, "प्रारंभिक जानकारी से पता चलता है कि दंपती 10 वर्षों से शादीशुदा थे और अक्सर झगड़ते रहते थे। पिछले सात वर्षों से उन्होंने अपने परिवार से संबंध तोड़ लिए थे। सुसाइड नोट में उनके बीच अक्सर होने वाली गलतफहमियों और झगड़ों को इसका कारण बताया गया है।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?