लाइव न्यूज़ :

झारखंड हालातः बच्चा चोरी की अफवाह और एक जिले से दूसरे जिले नहीं जा रहे लोग?, 7 दिन में 12 से ज्यादा घटनाएं

By एस पी सिन्हा | Updated: February 20, 2026 15:55 IST

Jharkhand situation: एक सप्ताह में धनबाद, चतरा, जमशेदपुर, जामताड़ा, गिरिडीह, रामगढ़, लातेहार और बोकारो से भीड़ द्वारा संदेह के आधार पर लोगों की पिटाई की 12 से ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं।

Open in App
ठळक मुद्देJharkhand situation: पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों की जान बच सकी।Jharkhand situation: लोग भी एक जिले से दूसरे जिले में जाने से डरने लगे हैं।Jharkhand situation: भीड़ उग्र हो गई और मारपीट शुरू कर दी।

रांचीः झारखंड के कई जिलों में बच्चा चोरी की अफवाहों ने खतरनाक रूप ले लिया है। राज्य की राजधानी रांची में गुरुवार को महज शक के आधार पर तीन निर्दोष लोगों को भीड़ ने घेर कर पीट दिया। शहर के एदलहातु मोहल्ले में दो महिलाओं और एक पुरुष पर बच्चा चोरी का आरोप लगाकर हमला किया गया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तीनों की जान बच सकी।

हालात ऐसे हो गये हैं कि राज्य के लोग भी एक जिले से दूसरे जिले में जाने से डरने लगे हैं। चारों तरफ भय का माहौल कायम हो गया है। हालांकि पुलिस की सक्रियता से कई लोगों की जान बच गई, अन्यथा भीड के द्वारा उन्हें बच्चा चोर होने के आरोप में पीट पीटकर मौत के घाट उतार देते। दरअसल, पिछले एक पखवाड़े से राज्य के अलग-अलग हिस्सों में ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं।

राज्य के अलग-अलग जिलों में महज शक के आधार पर लोगों को भीड़ ने घेर लिया और बेरहमी से पीटा। कई मामलों में पुलिस की समय पर दखल से लोगों की जान बच सकी। लेकिन लगातार सामने आ रही घटनाएं कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती बनती जा रही हैं। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक प्रारंभिक जांच में किसी संगठित बच्चा चोरी गिरोह की पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो महिलाएं और एक पुरुष ऑटो से एक बच्चे को लेकर जा रहे थे। बच्चा रो रहा था। इसी दौरान किसी ने बच्चा चोरी का शोर मचा दिया। अफवाह फैलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और बिना तथ्य की पुष्टि किए ऑटो को रोककर तीनों को नीचे उतार लिया। देखते ही देखते भीड़ उग्र हो गई और मारपीट शुरू कर दी।

बताया जाता है कि पिछले कुछ दिनों से राज्य के विभिन्न जिलों में बच्चा चोर गिरोह के सक्रिय होने की अफवाहें सोशल मीडिया, विशेषकर व्हाट्सएप के जरिए तेजी से फैल रही हैं। बीते एक सप्ताह में धनबाद, चतरा, जमशेदपुर, जामताड़ा, गिरिडीह, रामगढ़, लातेहार और बोकारो से भीड़ द्वारा संदेह के आधार पर लोगों की पिटाई की 12 से ज्यादा घटनाएं सामने आई हैं।

मंगलवार को जामताड़ा, हजारीबाग और रामगढ़ में बच्चा चोर होने के शक में एक महिला समेत आधा दर्जन लोगों की पिटाई कर दी गई। रामगढ़ के पतरातू थाना क्षेत्र के टेरपा गांव में मंगलवार को बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने एक महिला की पिटाई कर दी। सूचना पाकर पतरातू पुलिस ने गांव पहुंचकर महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाकर इलाज कराया।

वहीं, चतरा जिले के पिपरवार में तीन दिन पहले बच्चा चोरी के संदेह में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बाद में पता चला कि जिस व्यक्ति को भीड़ ने मार डाला, वह विक्षिप्त था। बुधवार को धनबाद के बाघमारा थाना क्षेत्र में बच्चा चोर की अफवाह में भीड़ ने दो महिलाओं पर हमला किया।

बाद में पुलिस दोनों महिलाओं को भीड़ से बचाकर थाने तक सुरक्षित लेकर आई। 16 फरवरी को बोकारो में बच्चा चोर गैंग से जुड़े होने के आरोप में लोगों ने छह महिलाओं की पिटाई कर दी। बाद में पुलिस ने हस्तक्षेप कर उन्हें बचाया। ऐसे में झारखंड पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि किए बिना कानून हाथ में न लें और तत्काल पुलिस को सूचित करें।

पुलिस ने आम लोगों से यह अपील की है कि कोई भी व्यक्ति किसी भी तरह के अफवाह में ना पड़ें। किसी पर कोई शक हो तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति पर शक होने पर सीधे 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दें। कानून अपने हाथ में लेना अपराध है और ऐसा करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceहेमंत सोरेनRanchiDhanbad
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?