पंचायत की 'खौफनाक सजा', महिला के बाल काट इलाके में निर्वस्त्र घुमाया, भतीजे के साथ अवैध संबंध का था शक
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 26, 2019 10:02 AM2019-08-26T10:02:38+5:302019-08-26T10:02:38+5:30
झारखंड के कोडरमा में महिला को निर्वस्त्र घुमाया: इस मामले में पुलिस ने 11 लोगों की पहचानकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। केस की जांच की जा रही है।
झारखंड के कोडरमा जिले के डेंगोडीह गांव से एक समाज को शर्मसार कर देने वाली खबर आई है। यहां एक महिला के सिर के बाल काट पूरे इलाके में निर्वस्त्र घुमाया गया। ये खौफनाक सजा पंचायत के फरमान के बाद दी गई है। पंचायत को इस बात का शक था कि महिला का अपने 22 वर्षीय भतीजे के साथ अवैध संबंध था। झारखंड पुलिस ने इस बात की जानकारी रविवार( 25 अगस्त) को दी है। पंचायत के इस फैसले से पीड़ित महिला सदमे में है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, पंचायत के इस फैसले से एक दिन पहले ही महिला ने पुलिस को शिकायत की थी कि उसका 22 साल का भतीजा पति की गैरहाजिरी में उससे जबरन संबंध बनाने की कोशिश करता है।
Koderma: A woman in Dengodih stripped & her hair chopped off on suspicion of her having an illicit relationship with her nephew, on the decision of a panchayat on August 21, a day after she filed a complaint against her 22-yr-old nephew for taking advantage of her. #Jharkhandpic.twitter.com/6mTN3MUutg
— ANI (@ANI) August 25, 2019
कोडरमा के एसपी एम तमिल वंजन ने कहा है कि इस मामले में 11 लोगों की पहचानकर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। लेकिन जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।