झारखंड: जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

By भाषा | Published: July 23, 2020 04:54 AM2020-07-23T04:54:01+5:302020-07-23T04:54:01+5:30

भाजपा कार्यकर्ता प्रकाश यादव ने हाल ही में भू माफिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी।

Jharkhand: BJP worker stabbed to death in Jamshedpur | झारखंड: जमशेदपुर में भाजपा कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या

सांकेतिक तस्वीर (File Photo)

Highlightsप्रकाश यादव झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) से भाजपा में शामिल हुए थे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हत्या को लेकर पुलिस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही से जान गई। सीएम रघुबर दास ने कहा कि अगर 48 घंटे में अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो भाजपा सड़कों पर उतर आएगी।

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में भाजपा के एक कार्यकर्ता की चाकू मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि पेशे से वकील प्रकाश यादव को मंगलवार रात कुछ लोगों ने बिरसानगर थाना इलाके में स्थित उनके घर से बाहर बुलाया और फिर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी।

पुलिस अधीक्षक सुभाष चंद्र जाट ने कहा कि इस घटना के संबंध में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने कहा कि यादव ने हाल ही में भू माफिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी थी। उनकी सूचना के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई थी।

यादव झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के सदस्य थे। बाद में वह भाजपा में शामिल हो गए थे। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास ने हत्या को लेकर पुलिस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही के चलते यादव की जान चली गई।

उन्होंने कहा कि अगर 48 घंटे में अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो भाजपा सड़कों पर उतर आएगी।  

Web Title: Jharkhand: BJP worker stabbed to death in Jamshedpur

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे