यूपी में छात्र ने अपने दोस्त को क्लासरूम में मारी गोली, फिर गर्लफ्रेंड के घर जाकर कर दी उसकी हत्या

By अनुराग आनंद | Published: February 20, 2021 02:47 PM2021-02-20T14:47:15+5:302021-02-20T14:50:29+5:30

झांसी एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि आरोपी मंथन सिंह सेंगर का कहना है कि हुकमेंद्र रिलेशनशिप को लेकर अफवाहें फैला रहा था और इसी वजह से उसने उसे और अपनी प्रेमिका को गोली मार दी।

jhansi Man shoots friend in classroom, then kills girlfriend at her home over 'relationship issues' | यूपी में छात्र ने अपने दोस्त को क्लासरूम में मारी गोली, फिर गर्लफ्रेंड के घर जाकर कर दी उसकी हत्या

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsकृतिका और हुकमेंद्र को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां कृतिका ने दम तोड़ दिया।आरोपी छात्र मंथन मध्य प्रदेश के नेवारी जिले का मूल निवासी है।

झांसी: उत्तर प्रदेश के झांसी शहर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने कक्षा में ही अपने दोस्त को गोली मार दी और बाद में वह अपनी प्रेमिका के घर जाकर गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार को झांसी जिले में हुई है।

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, मृतक लड़की की पहचान 22 वर्षीय कृतिका त्रिवेदी के रूप में हुई है। जबकि घायल छात्र की पहचान 22 वर्षीय हुकमेंद्र सिंह गुर्जर के रूप में हुई है। 

मंथन सिंह सेंगर ने कथित तौर पर रिलेशनशिप के मामले में घटना को अंजाम दिया

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, 24 वर्षीय आरोपी मंथन सिंह सेंगर ने कथित तौर पर एक लड़की के साथ रिलेशनशिप के मामले में विवाद के बाद एक भयावह घटना को अंजाम दिया है। आरोपी और मृतक छात्र 2016 से करीबी दोस्त थे और मनोविज्ञान में एमए कर रहे थे।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, रिलेशनशिप के मुद्दे पर तीनों की दोस्ती में खटास आ गई। मंथन को पता चला कि हुकमेंद्र कथित रूप से कृतिका के साथ अपने संबंधों के बारे में अफवाहें फैला रहा था। इसके बाद उसने अपने ही दोस्त को जान से मारने का फैसला किया। 

गोली लगने से घायल छात्र हुकमेंद्र को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया-

इस घटना के बाद गोली लगने से घायल छात्र हुकमेंद्र को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। आरोपी छात्र मंथन ने पिस्तौल से लेकर कक्षा में प्रवेश किया और हुकमेंद्र को सिर के पिछले हिस्से में गोली मार दी। इसके बाद वह ब्लैकबोर्ड के पास गया और फिर उसने वहां 'मंथन समाप्त' लिख दिया।

इसके बाद मंथन फिर गर्लफ्रेंड कृतिका को कॉलेज में खोजने लगा लेकिन वह नहीं मिली। इसके बाद आरोपी गोडू कंपाउंड स्थित लड़की के घर गया जहां उसने देखा कि लड़की अपने घर के सामने बैठी हुई थी।

लड़की के परिवार के लोग और पड़ोसी ने आरोपी लड़के को पकड़ा-

मंथन ने लड़की पर तुरंत कई राउंड गोलियां बरसा दी। इसके बाद लड़की के परिवार के लोग और पड़ोसी दौड़ पड़े, यह देखने के लिए कि क्या हुआ है। उन्होंने बाद में आरोपी लड़के को पकड़ लिया और एक खंभे में बांध दिया। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। बाद में पुलिस ने हत्या के मामले में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

कृतिका और हुकमेंद्र को झांसी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां कृतिका ने दम तोड़ दिया। बता दें कि आरोपी मंथन मध्य प्रदेश के नेवारी जिले का मूल निवासी है। जबकि कृतिका और हुकमेंद्र स्थानीय निवासी हैं।

Web Title: jhansi Man shoots friend in classroom, then kills girlfriend at her home over 'relationship issues'

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे