लाइव न्यूज़ :

जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मारी, मौत

By भाषा | Updated: February 3, 2020 18:45 IST

कांकेर क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने सोमवार को भाषा को फोन पर बताया कि जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवागांव के करीब गश्ती पर निकले सशस्त्र सीमा बल के जवान जयराम नेताम ने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज मतदान सम्पन्न हुआ।क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के लिए एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया था।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बल के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली। उसने ऐसा कदम क्यों उठाया इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

कांकेर क्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव शुक्ला ने सोमवार को भाषा को फोन पर बताया कि जिले के अंतागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत नवागांव के करीब गश्ती पर निकले सशस्त्र सीमा बल के जवान जयराम नेताम ने इंसास रायफल से खुद को गोली मार ली।

इस घटना में नेताम की मौत हो गई है। शुक्ला ने बताया कि क्षेत्र में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए आज मतदान सम्पन्न हुआ। क्षेत्र में एरिया डोमिनेशन के लिए एसएसबी के जवानों को तैनात किया गया था। ड्यूटी के दौरान नेताम किसी से फोन पर बात कर रहा था तब अचानक उसने अपनी सर्विस रायफल से अपने सिर में गोली मार ली।

घटना की जानकारी जब वहां अन्य जवानों को मिली तब उन्होंने नेताम को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जवान ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पायी है।

शुक्ला ने बताया कि जयराम नेताम का परिवार नजदीक के कोंडागांव जिले का निवासी है। उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायती राज आम निर्वाचन के तीसरे और अंतिम चरण में आज मतदान सम्पन्न हुआ। अंतिम चरण में 27 जिलों के 53 विकास खंडों के चार हजार 289 ग्राम पंचायतों में मतदान कराया गया। राज्य के नक्सल प्रभावित क्षेत्र में नक्सलियों ने पंचायत चुनाव का विरोध किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़भूपेश बघेल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?