लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दरिंदगी, तीन लड़कियों को बनाया हवस का शिकार, दो नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 2, 2024 22:03 IST

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में तीनों ने कथित तौर पर लड़कियों को शीतल पेयपदार्थ (कोल्ड ड्रिंक) में शराब मिलाकर दी। उन्होंने बताया कि जब लड़कियां शराब मिश्रित ‘कोल्ड ड्रिंक’ पीने के बाद बेहोश हो गईं तब आरोपियों ने जंगल में उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देतीन लड़कियों से चार लोगों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किये जाने का मामला सामने आयादो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ दो आरोपी नाबालिगों को भी पकड़ लिया गया हैतीन पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में दो सगी बहनों समेत तीन लड़कियों से चार लोगों द्वारा कथित तौर पर बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ दो आरोपी नाबालिगों को भी पकड़ लिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र में तीन बालिकाओं से बलात्कार की दो अलग घटनाओं में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है तथा दो नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया है। उन्होंने बताया कि तीन लोगों द्वारा बलात्कार की घटना के बाद तीन लड़कियों में से एक ने जब अपने 17 वर्षीय किशोर मित्र को मदद के लिए बुलाया तब उसने बुलाने वाली लड़की से ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 से 17 वर्ष उम्र की तीन पीड़ित लड़कियों की शिकायत के आधार पर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से एक मामला तीन आरोपियों के खिलाफ और दूसरा एक आरोपी लड़के के खिलाफ दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि एक नाबालिग सहित तीन आरोपी सोमवार को दो सगी बहनों सहित तीन लड़कियों को अपनी कार में अगवा कर पड़ोसी सरगुजा जिले के एक पर्यटन स्थल मैनपाट में ले गए थे। 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रास्ते में तीनों ने कथित तौर पर लड़कियों को शीतल पेयपदार्थ (कोल्ड ड्रिंक) में शराब मिलाकर दी। उन्होंने बताया कि जब लड़कियां शराब मिश्रित ‘कोल्ड ड्रिंक’ पीने के बाद बेहोश हो गईं तब आरोपियों ने जंगल में उनके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने लड़कियों को पत्थलगांव बस अड्डे पर छोड़ दिया और वहां से भाग गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बाद में लड़कियों में से एक ने मदद के लिए अपने 17 साल के मित्र को बस अड्डे पर बुलाया। उन्होंने बताया कि वह लड़का अपनी परिचित लड़की को पास के एक लॉज में ले गया और वहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

 पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अन्य दो लड़कियों ने अपने परिवार के सदस्यों को सूचित किया तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस दल लॉज पहुंचा और लड़के को हिरासत में लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़कियों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने तीन अन्य आरोपियों को सोमवार रात को पकड़ लिया। आरोपियों में से एक नाबालिग है तथा दो की पहचान सुनील और अभिषेक के रूप में की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धाराओं के तहत मामले दर्ज कराए हैं। 

टॅग्स :रेपयौन उत्पीड़नछत्तीसगढ़क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टMP News: लॉरेंस गैंग के गुर्गे राजपाल का सरेंडर, फिरौती, फायरिंग जैसे अपराधों को काबूला

क्राइम अलर्टVIDEO: नालंदा में महिला से छेड़छाड़, गैंगरेप की कोशिश, तमाशबीनों ने बनाया घिनौनी हरकत का वीडियो

क्राइम अलर्टCCTV Footage: वसई में पिता से झगड़े के बाद एक व्यक्ति ने उसके दो साल के बच्चे को बेहरमी से सड़क पर पटका, फिर सिर लोहे के रॉड पर दे मारा

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?