लाइव न्यूज़ :

जमुई में तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, शादी समारोह में डीजे देखने गई थी मासूम, ग्रामीणों ने जमकर पीटा...

By एस पी सिन्हा | Updated: March 1, 2021 15:56 IST

बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव शख्स ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी 20 साल का हरेराम मांझी अलीगंज इलाके के धनामा गांव का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को तिलक का कार्यक्रम था और घर के बाहर डीजे बज रहा था।पॉक्सो कानून के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।एसपी ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट मिलने के साथ में चार्जशीट दायर कर पुलिस आरोपी को जल्द सजा दिलाने का काम शुरू कर दिया है।

पटनाः बिहार के जमुई जिले के खैरा थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता शर्मसार कर देने वाली घटना घटी। तीन साल की बच्ची के साथ दरिंदगी की गई। 

आज सुबह एक वहशी युवक ने दरिंदगी की सारी हदों को पार करते हुए एक 3 वर्षीय बच्ची को अपनी हवस कार बना लिया। इस झकझोर कर रख देने वाली घटना की सूचना मिलते ही दुष्‍कर्म के आरोपी को ग्रामीणों ने पकड़कर जमकर पिटाई कर दी। हालांकि कुछ लोगों ने इस सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस तत्‍काल वहां पहुंचकर युवक को अपने कब्‍जे में लिया। अन्‍यथा ग्रामीणों की पिटाई और आक्रोश का और ज्‍यादा शिकार उसे भुगतना पड़ता। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में आयोजित एक समारोह के दौरान हो रहे गाना-बजाना को बच्ची देखने गई थी। इसी दौरान एक युवक ने बच्ची को गोद में लिया। बच्‍ची को चॉकलेट देने और घुमने के नाम पर उसे कुछ दूर लेते गया।

एक कमरे में जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी परिजनों को उस वक्त हुई, जब काफी देर होने के बाद बच्ची की खोजबीन शुरू की गई। इसी दौरान उक्त कमरे में देखा गया तो बच्ची बेहोशी अवस्था में पड़ी थी और दुष्कर्मी भागने लगाया। ग्रामीणों द्वारा खदेड़ कर दुष्कर्मी युवक को पकड़ कर पिटाई करते हुए उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

इधर, बच्ची का अधिक रक्त स्राव होने के बाद उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है, जहां डॉ. खुशबू कुमारी द्वारा इलाज किया जा रहा है। डॉक्टर के अनुसार बच्ची खतरे से बाहर बताई जा रहे है।फिलहाल बच्ची को निगरानी में रखा गया है।आरोपित युवक की पहचान चंद्रदीप थाना क्षेत्र के धनामा गांव निवासी डोमन मांझी के पुत्र हरेराम मांझी के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि एक तिलक समारोह में युवक अपने चाचा पीतांबर मांझी के घर आज ही सुबह में आया था और मौका पाकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। जमुई एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि बच्‍ची का इलाज कराया जा रहा है। प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू की गई है, गिरफ्तार आरोपित हरेमांझी को जेल भेजा जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...