जमशेदपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 लड़के और तीन लड़कियां अरेस्ट, स्पा से आपत्तिजनक सामान बरामद

By एस पी सिन्हा | Published: March 2, 2021 08:02 PM2021-03-02T20:02:55+5:302021-03-02T20:03:56+5:30

झारखंड के जमशेदपुर शहर के साकची इलाके में बंगाल क्लब के पास यह कांड हुआ। सिटी एसपी को गुप्त सूचना मिली कि साकची इलाके में स्थित एक स्पा में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है. इस गुप्त सूचना पर मंगलवार सुबह स्पा में रेड किया गया।

Jamshedpur Sex racket busted 3 boys and three girls arrested goods recovered from spa jharkhand | जमशेदपुर में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 3 लड़के और तीन लड़कियां अरेस्ट, स्पा से आपत्तिजनक सामान बरामद

पुलिस ने फौरन उन्हें गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद कमरे की तलाशी भी ली गई, जहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए। (file photo)

Highlightsभारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं।जानकारी के अनुसार कई दिनों से इस जगह पर पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जाता था। पुलिस ने बताया कि जो तीन लड़कियां इस धंधे में पकड़ी गई हैं।

रांचीः झारखंड के जमशेदपुर शहर के साकची इलाके में बंगाल क्लब के पास लोरियल एक्वा फैमिली पार्लर में पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है।

पुलिस ने इस मामले में 3 लड़कियों को 3 मर्दों के साथ गिरफ्तार किया है, जो आपत्तिजनक हालत में पार्लर के अंदर थे, जब पुलिस ने छापेमारी की तो पार्लर के आसपास के इलाकों में भी हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कई दिनों से इस जगह पर पार्लर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जाता था। पुलिस ने बताया कि जो तीन लड़कियां इस धंधे में पकड़ी गई हैं, उसमें पार्लर की संचालिका भी शामिल है। इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि गुप्त सूचना के आधार पर जब जमशेदपुर पुलिस पार्लर में छापेमारी करने पहुंची तो पुलिस के होड़ उड़ गए क्योंकि पार्लर के अंदर 3 पुरुष और महिलाओं के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे।

पुलिस ने फौरन उन्हें गिरफ्तार कर लिया, इसके बाद कमरे की तलाशी भी ली गई, जहां से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान भी बरामद किये गए। सिटी एएसपी कुमार गौरव ने बताया कि मेडिकल के बाद गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। गिरफ्तार लोगों में गम्हरिया का रहने वाला आकाश पात्र, बहरागोडा का रहने वाला पशुपति दास, सीतारामडेरा निवासी सैलून मैनेजर उमेश चालक, बिष्टुपुर और बर्मामाइंस की रहने वाली दो महिलाएं और सैलून संचालिका के नाम शामिल हैं।

Web Title: Jamshedpur Sex racket busted 3 boys and three girls arrested goods recovered from spa jharkhand

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे