लाइव न्यूज़ :

Jajpur Crime RAPE News: 54 वर्षीय शख्स ने बेटी की सहेली से किया बलात्कार, शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर अश्लील तस्वीरें प्रसारित करने की दी धमकी, अरेस्ट, ऐसे किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 9, 2024 12:43 IST

Jajpur Crime RAPE News: घटना को लेकर माफी मांगने के बाद उसने यह बात अपनी दोस्त या किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताई। लेकिन कुछ महीने पहले जब वह कटक में अपने रिश्तेदार के घर पर थी तो आरोपी ने उसके साथ दोबारा बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देजब मैं वहां पहुंची तो मेरी दोस्त और उसकी मां घर पर नहीं थीं। अश्लील तस्वीरें प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। कई बार अपनी सहेली के घर गई थी जिस कारण आरोपी उससे परिचित था।

Jajpur Crime RAPE News: ओडिशा के जाजपुर जिले में पुलिस ने 54 वर्षीय एक व्यक्ति को बेटी की सहेली के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने और शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर उसकी अश्लील तस्वीरें प्रसारित करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़िता द्वारा पनिकोइली पुलिस थाने में दर्ज शिकायत के अनुसार, आरोपी उसकी सहेली का पिता है। वह कई बार अपनी सहेली के घर गई थी जिस कारण आरोपी उससे परिचित था। पीड़िता ने शिकायत में कहा, ''मैं पिछले साल अपने दोस्त से मिलने उसके घर गयी थी। जब मैं वहां पहुंची तो मेरी दोस्त और उसकी मां घर पर नहीं थीं। जब मैंने अपनी सहेली के बारे में पूछा तो उसके पिता ने मुझे बताया कि वह बाहर गई है और कुछ देर बाद लौटेगी।

मैं उससे मिलने के लिए घर में ही इंतजार करने लगी। इस दौरान स्थिति का फायदा उठाकर उन्होंने मेरा यौन उत्पीड़न किया।'' शिकायतकर्ता ने कहा कि हालांकि, आरोपी द्वारा घटना को लेकर माफी मांगने के बाद उसने यह बात अपनी दोस्त या किसी अन्य व्यक्ति को नहीं बताई। लेकिन कुछ महीने पहले जब वह कटक में अपने रिश्तेदार के घर पर थी तो आरोपी ने उसके साथ दोबारा बलात्कार किया।

आरोपी ने इस कृत्य को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड किया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने शारीरिक संबंध जारी नहीं रखने पर उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें प्रसारित करने की धमकी दी थी। पीड़िता की इस बीच इलाके के एक युवक से शादी तय हो गई। आरोपी को शादी के बारे में पता चला और उसने उससे रिश्ता जारी रखने के लिए कहा लेकिन युवती ने ऐसा करने से इंकार कर दिया।

आरोपी ने इसके बाद बीते सप्ताह पीड़िता की तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी। पनिकोइली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक लिजारानी बिस्वाल ने कहा कि पीड़िता ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई अपनी अश्लील तस्वीरों के बारे में अपने दोस्तों से पता लगने के बाद शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी ने कहा कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?