जयपुर: अस्पताल के ICU में भर्ती महिला से रेप, मुंह पर लगा था मास्क, हाथ बांध वार्ड ब्वॉय ने रात भर किया परेशान

By अनुराग आनंद | Published: March 17, 2021 01:19 PM2021-03-17T13:19:50+5:302021-03-17T13:26:15+5:30

इस मामले में पुलिस ने कहा कि अस्पताल के ड्यूटी रोस्टर और सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद हमने आरोपी खुशीराम गुर्जर की पहचान की।

Jaipur: Rape in ICU of hospital, mask was put on mouth, hand tied ward boy disturbed overnight. | जयपुर: अस्पताल के ICU में भर्ती महिला से रेप, मुंह पर लगा था मास्क, हाथ बांध वार्ड ब्वॉय ने रात भर किया परेशान

सांकेतिक तस्वीर (फाइल फोटो)

Highlightsइस मामले में पीड़िता ने सुबह अपने पति को आपबीती सुनाई।बीमार पड़ने पर परिवार के लोग महिला को लेकर शालबी अस्पताल गए थे। 

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक शर्मनाक घटना घटी है। यहां अस्पताल के आईसीयू वार्ड से एक महिला मरीज के बलात्कार की भयानक घटना सामने आई है। यह घटना राजधानी जयपुर के शाल्बी अस्पताल में सोमवार रात को घटी है। 

टाइम्स नाऊ के मुताबिक, आरोपी वार्ड ब्वॉय ने आईसीयू में भर्ती महिला मरीज से बारी-बारी से छेड़छाड़ की। पीड़िता की सोमवार दिन में अस्पताल में ही सर्जरी हुई थी और उसके बाद उसे आईसीयू में स्थानांतरित कर दिया गया था।

महिला को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया था-

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को अस्पताल के आईसीयू वार्ड में वेंटीलेटर पर रखा गया था। इस दौरान उसके मुंह पर ऑक्सीजन की नली लगी थी। हाथ बंधे थे। शाम को ही सर्जरी हुई थी, जिससे पूरे शरीर में तकलीफ थी। इस हालत में भी जितना विरोध कर सकती थी किया, लेकिन उस शैतान शख्स को तरस नहीं आई। वह महिला के शरीर के अंगों को बार-बार छूकर अपनी हवस पूरी करता रहा।

महिला ने अपने पति को इशारा कर घटना की जानकारी दी-

आईसीयू में अपने साथ हो रहे इस घटना के दौरान महिला बुरी तरह से डरी हुई थी। वह रात भर रोती रही। सुबह उसने नर्स से बताने की कोशिश की तो पास खड़े वार्ड ब्वॉय ने उसे डराकर चुप करा दिया। इसके बाद महिला ने अपने पति को इशारा कर इस बारे में जानकारी दी। पति ने कलम व कागज हाथ में दिया तो महिला ने सबकुछ लिखकर बता दिया। 

पति ने रेप के मामले में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई-

इसके बाद पति ने रेप के मामले में स्थानीय पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ रेप के मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि निर्भया केस के बाद भले ही आरोपी अश्लील हरकत ही करता हो, लेकिन ऐसी स्थिति में भी रेप का ही केस दर्ज किया जाता है।  

Web Title: Jaipur: Rape in ICU of hospital, mask was put on mouth, hand tied ward boy disturbed overnight.

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे