लाइव न्यूज़ :

Jaipur Crime News: प्रेम विवाह से नाराज युवती के परिवार वालों ने पति को चलती कार में पटक कर कूटा और नाक काटी, बीच में रास्ते में फेंककर युवती को साथ ले गए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 4, 2024 06:54 IST

Jaipur Crime News: पुलिस ने बताया कि युवती के परिवार वाले जोधपुर से उनके किराये के मकान पर पहुंचे और कहा कि अब उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देपत्नी पाली के इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

Jaipur Crime News: राजस्थान के पाली जिले के ट्रांसपोर्टनगर थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज एक युवती के परिवार वालों ने उसके पति की पिटाई की और उसकी नाक काट दी। थानाधिकारी अनिता रानी ने बताया कि जोधपुर के झंवर गांव निवासी चेलाराम टांक (23) ने अपने ही गांव की युवती से प्रेम विवाह किया था। उन्होंने बताया कि चेलराम टाक (23) और उनकी पत्नी पाली के इंदिरा नगर में किराये के मकान में रहते हैं। पुलिस ने बताया कि युवती के परिवार वाले जोधपुर से उनके किराये के मकान पर पहुंचे और कहा कि अब उन्हें इस शादी से कोई आपत्ति नहीं है।

पुलिस ने बताया कि युवती के परिवार वाले दोनों को अपने साथ कार में ले गए और जोधपुर जाते समय चलती कार में चेलाराम की पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि जोधपुर के झंवर गांव के पास उन्होंने कार रोकी और चेलाराम को बुरी तरह पीटा और उसकी नाक काट दी और उसे वहीं छोड़ दिया और युवती को अपने साथ ले गए।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिसके बाद उसे जोधपुर के एमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में युवती के दो भाइयों सुनील और दिनेश समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?