लाइव न्यूज़ :

बुआ ने 200000 में संदीप यादव को बेचा, किया कई बार रेप, पिता ही निकला राक्षस!, निजी स्कूल के प्रिसिंपल से मिलकर जन्म रिकॉर्ड से छेड़छाड़, लड़की नाबालिग नहीं, वयस्क?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 8, 2024 12:22 IST

मुरलीपुरा थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि प्रधानाध्यापक को उत्तर प्रदेश के देवरिया से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि पीड़िता के पिता को शनिवार रात बहरोड़ (राजस्थान) से पकड़ा गया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता की ओर से जुलाई में प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोप लगाया गया था।बुआ ने हरियाणा निवासी संदीप यादव के हाथों दो लाख रुपये में बेच दिया था।पिता सतवीर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जयपुरः जयपुर पुलिस ने उत्तर प्रदेश के एक निजी स्कूल के प्रधानाध्यापक और 14 वर्षीय बलात्कार पीड़िता के पिता को लड़की के जन्म रिकॉर्ड के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि दोनों आरोपियों ने पीड़िता के जन्म रिकॉर्ड में कथित तौर पर छेड़छाड़ कर उसे वयस्क दिखाया था, ताकि आरोपी को जमानत हासिल करने में मदद मिल सके। मुरलीपुरा थानाधिकारी सुनील कुमार जांगिड़ ने बताया कि प्रधानाध्यापक को उत्तर प्रदेश के देवरिया से बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया, जबकि पीड़िता के पिता को शनिवार रात बहरोड़ (राजस्थान) से पकड़ा गया।

जांगिड़ के मुताबिक, पीड़िता की ओर से जुलाई में प्राथमिकी दर्ज कराकर आरोप लगाया गया था कि उसकी बुआ ने उसे हरियाणा निवासी संदीप यादव के हाथों दो लाख रुपये में बेच दिया था, जिसके बाद यादव ने उसके साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत दर्ज मामले की जांच के बाद इस संबंध में पीड़िता की बुआ, संदीप यादव और उसके पिता सतवीर यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

जांगिड़ के अनुसार, इस बीच पीड़िता के पिता संजय ने उत्तर प्रदेश के एक निजी स्कूल से संपर्क कर झूठा रिकॉर्ड हासिल किया और दावा किया कि उसकी लड़की नाबालिग नहीं, बल्कि वयस्क है। उन्होंने बताया, “स्कूल के प्रधानाध्यापक प्राणनाथ मल ने स्कूल रजिस्टर से छेड़छाड़ कर गलत जन्म रिकॉर्ड दे दिया।

दस्तावेज में लड़की का जन्म वर्ष 2003 में होने की बात कही गई थी।” जांगिड़ ने कहा, “स्कूल रिकॉर्ड की जांच में पुलिस ने पाया कि लड़की का जन्म वर्ष 2010 से बदलकर 2003 कर दिया गया था, जिससे उसकी उम्र 21 साल हो गई।” उन्होंने बताया कि पीड़िता की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस ने उसका रिकॉर्ड हासिल किया, जिससे पता चलता है कि वह नाबालिग है।

जांगिड़ के मुताबिक, जब जन्म से संबंधित दूसरा दस्तावेज सामने आया, तो पुलिस को संदेह हुआ कि यह फर्जी है और इस संबंध में एक अलग मामला दर्ज कर दस्तावेज के सत्यापन के लिए पुलिस के एक दल को उत्तर प्रदेश भेजा गया। जांगिड़ ने बताया कि उत्तर प्रदेश गए पुलिस दल ने स्कूल के रिकॉर्ड की जांच की, तो पाया कि स्कूल के रजिस्टर में छेड़छाड़ की गई थी।

उन्होंने बताया कि रजिस्टर को जब्त कर प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया गया। जांगिड़ के अनुसार, पूछताछ के दौरान स्कूल प्रधानाध्यापक ने बताया कि लड़की के पिता ने फर्जी रिकॉर्ड के लिए उससे संपर्क किया था, जिसके बाद उसे भी शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। जांगिड़ ने बताया कि प्रधानाध्यापक और लड़की के पिता को दस्तावेजों से छेड़छाड़ से जुड़े दूसरे मामले में गिरफ्तार किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPoliceरेपहरियाणाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...