लाइव न्यूज़ :

सहेली के साथ घर लौट रही 18 वर्षीय युवती का 2 लोगों ने अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, खून से लथपथ घर लौटी पीड़िता, दोस्त भागने में रही सफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 22, 2025 11:00 IST

Jagatsinghpur: पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी दूसरे गांव में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी तभी उन पर हमला किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे बेटी का अपहरण कर आरोपी एक खेत में ले गए।सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि सहेली भागने में सफल रही।अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

जगतसिंहपुरः ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले में अपनी एक सहेली के साथ घर लौट रही 18 वर्षीय युवती का दो लोगों ने कथित तौर पर अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यह घटना सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे की है और पीड़िता को गंभीर हालत में जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी दूसरे गांव में एक जन्मदिन समारोह में शामिल होने के बाद अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी तभी उन पर हमला किया गया।

शिकायत में कहा गया है कि उनकी बेटी का अपहरण कर आरोपी एक खेत में ले गए और उससे कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया, जबकि उसकी सहेली भागने में सफल रही। जगतसिंहपुर से भारतीय जनता पार्टी (विधायक) के विधायक अमरेंद्र दास ने कहा कि पुलिस ने अपराधियों को पकड़ने के लिए तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पुलिस अधीक्षक से बात की है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’ जगतसिंहपुर सदर थाने के प्रभारी प्रवास साहू ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से एक मोबाइल फोन बरामद किया। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार पीड़िता जब घर लौटी तो वह खून से लथपथ अवस्था में थी जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि वे पीड़िता की दोस्त और उसकी मां से पूछताछ कर रहे हैं। राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों को लेकर विपक्ष ने विरोध प्रदर्शन किया।

विपक्ष का आरोप है कि एक साल पहले सरकार बनाने वाली भाजपा राज्य में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में नाकाम रही है। बीजू जनता दल (बीजद) के नेता प्रियव्रत महापात्र ने कहा, ‘‘हम तब तक पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव करेंगे जब तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीओड़िसागैंगरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?