लाइव न्यूज़ :

Jabalpur Crime News: गांव से लापता 8 साल की बच्ची का शव झील में मिला, पुलिस को बलात्कार की आशंका

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2024 11:38 IST

Jabalpur Crime News: कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ऐसी घटनाओं पर नहीं बोलते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।कर्ज और भ्रष्टाचार के मुख्यमंत्री हैं और मोहन यादव के शासन में अपराध दर सबसे अधिक है।

Jabalpur Crime News: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में एक गांव से लापता हुई आठ वर्षीय लड़की का शव एक झील में पाया गया। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी और लड़की से बलात्कार किये जाने का संदेह जताया। एक अधिकारी ने बताया कि लड़की का शव मंगलवार रात को पनागर पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित एक झील में पाया गया। उन्होंने बताया कि लड़की की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों को संदेह हुआ कि किसी शराबी व्यक्ति ने यह अपराध किया है, जिसके बाद ग्रामीणों ने झील के पास स्थित एक शराब की दुकान में आग लगा दी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सोनाली दुबे ने बताया कि पुलिस को बलात्कार का मामला होने का संदेह है। उन्होंने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ऐसी घटनाओं पर नहीं बोलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया मोहन यादव अपराध, कर्ज और भ्रष्टाचार के मुख्यमंत्री हैं और मोहन यादव के शासन में अपराध दर सबसे अधिक है।

झारखंड में लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, तीन गिरफ्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले में बुधवार को तीन लोगों ने 16 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण करके उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने यह जानकारी दी। रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने कहा कि तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

लड़की की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस की एक टीम गठित की गई। यह घटना रामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के सीताका में उस समय घटी जब लड़की अपने घर में अकेली थी। पुलिस ने कानून की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीजबलपुररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?