लाइव न्यूज़ :

इंदौर: मारुति नगर में चाकूबाजी में घायल नाबालिग गणेश की मौत

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 24, 2025 18:26 IST

गंभीर चोट लगने पर पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

Open in App
ठळक मुद्दे घटना आठ दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की रंजिश का नतीजा है।मारुति नगर समेत चंदन नगर थाना क्षेत्र को अपराध की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

इंदौर: चंदन नगर थाना क्षेत्र के मारुति नगर में आठ दिन पहले हुए विवाद के चलते चाकूबाजी की घटना में घायल नाबालिग की गुरुवार सुबह मौत हो गई। मृतक का नाम गणेश (16) पुत्र अभय सिंह नायक बताया गया है। जानकारी के अनुसार, गणेश पर बुधवार रात अभिषेक डाबर और उसका एक अन्य नाबालिग साथी चाकू से हमला कर गए। यह हमला उस समय हुआ जब वह ड्यूटी से घर लौट रहा था। गंभीर चोट लगने पर पहले उसे जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर एमवाय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस के मुताबिक, यह घटना आठ दिन पूर्व दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद की रंजिश का नतीजा है। चंदन नगर पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच तेज कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। मारुति नगर समेत चंदन नगर थाना क्षेत्र को अपराध की दृष्टि से संवेदनशील माना जाता है।

हाल के महीनों में यहाँ चाकूबाजी और सम्बंधित हिंसक घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिससे स्थानीय लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने स्थानीय जनता से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें ताकि आगे ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।

इसके अलावा, बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए इलाके में गश्त और तलाशी अभियान भी तेज कर दिए गए हैं। यह मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र का है और जांच में जुटी पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाब होने की उम्मीद कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?