लाइव न्यूज़ :

Indore Crime News: एकतरफा प्यार में 22 वर्षीय लड़की और रिश्तेदार की गोली मार कर हत्या, युवक ने खुद को पिस्टल से उड़ाया

By मुकेश मिश्रा | Updated: April 4, 2024 15:23 IST

Indore Crime News: इंदौर में एक व्यक्ति ने ‘प्रेम त्रिकोण’ की वजह से बृहस्पतिवार को 22 वर्षीय युवती और उसके दोस्त की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या करने के बाद खुदकुशी कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देअभिषेक यादव (26) ने स्नेहलता जाट (22) और उसके दोस्त दीपक जाट (25) को देशी पिस्तौल से गोली मारी। पुलिस के मुताबिक घटना स्वामी नारायण मंदिर कैम्पस की है।आगर मालवा मंदिर में दर्शन करने आए थे।

Indore Crime News: मध्य प्रदेश में इंदौर के भंवरकुआं में गुरुवार दोपहर एक छात्र ने एकतरफा प्यार में लड़की और उसके रिश्तेदार युवक को गोली मार कर हत्या कर दी। फिर कुछ दूर जाकर खुद भी सुसाइड कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऋषिकेश मीणा ने बताया कि खण्डवा रोड स्थित स्वामीनारायण मंदिर परिसर में हुए विवाद के बाद अभिषेक यादव (26) ने स्नेहलता जाट (22) और उसके दोस्त दीपक जाट (25) को देशी पिस्तौल से गोली मारी। 

पुलिस के मुताबिक घटना स्वामी नारायण मंदिर कैम्पस की है। लड़की स्नेहालता जाट निवासी जूनी इंदौर और उसका रिश्तेदार दीपक जाट निवासी आगर मालवा मंदिर में दर्शन करने आए थे। एक अन्य लड़का अभिषेक यादव निवासी इंदौर पहले से मौजूद था, जो स्नेहा से एकतरफा प्यार करता था। दोनों को साथ देखकर लड़की और उसके दोस्त को गोली मार दी। फिर यहां से सामने भाग गया।

वह घबराते हुए अरिहंत कॉलेज कैम्पस में पहुंचा और सिक्योरिटी गार्ड से पानी मांगा। उसे लगा कि दो लोगों को गोली मारने के बाद खुद भी नहीं बच पाएगा। इसी कारण से उसी पिस्टल से खुद को भी गोली मारकर खत्म कर लिया। पुलिस के मुताबिक अभिषेक को स्नेहा और दीपक जाट की दोस्ती पसंद नहीं थी। वह स्नेहा से प्यार करता था, लेकिन स्नेहा ने उसे मना कर दिया था।

इसके चलते अभिषेक ने पूर्व में दोनों को हत्या की धमकी भी दी थी। उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम देने के बाद यादव भाग कर एक निजी महाविद्यालय में पहुंचा और इसी हथियार से आत्महत्या कर ली। डीसीपी ने बताया, "पहली नजर में मामला प्रेम त्रिकोण का लग रहा है। वारदात की स्पष्ट वजह पता लगाने के लिए हम विस्तृत जांच कर रहे हैं।"

उन्होंने बताया कि दोहरे हत्याकांड का आरोपी यादव सीहोर जिले का रहने वाला था। डीसीपी ने बताया कि हत्याकांड में इस्तेमाल देशी पिस्तौल घटनास्थल से बरामद कर ली गई है। चश्मदीदों के मुताबिक, गोलीबारी से पहले तीनों ने स्वामीनारायण मंदिर में करीब आधे घण्टे तक बातचीत की।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?