लाइव न्यूज़ :

इंदौरः 27 प्रतिशत झुलसी 19 वर्षीय युवती ने इलाज के दौरान दम तोड़ा, छेड़छाड़ के आरोपी के बेटे ने पेट्रोल डालकर जलाई थी...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 18, 2024 13:54 IST

इंदौरः  पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अर्जुन बलाई (22) ने युवती पर 12 अक्टूबर को कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

Open in App
ठळक मुद्दे मांगीलाल बलाई के खिलाफ दर्ज छेड़छाड़ का मामला वापस लेने का दबाव बना रहा था।अर्जुन को युवती की हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।फिलहाल वह न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद है।

इंदौरः मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में छेड़छाड़ के आरोपी के बेटे द्वारा छह दिन पहले पेट्रोल डालकर जलाई गई 19 वर्षीय युवती ने इंदौर के एक सरकारी अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। खंडवा के पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार राय ने बताया कि 27 प्रतिशत झुलसी युवती ने इंदौर के शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में बृहस्पतिवार देर रात आखिरी सांस ली। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अर्जुन बलाई (22) ने युवती पर 12 अक्टूबर को कथित रूप से पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी।

युवती ने आरोप लगाया था कि अर्जुन उस पर अपने पिता मांगीलाल बलाई के खिलाफ दर्ज छेड़छाड़ का मामला वापस लेने का दबाव बना रहा था। राय ने बताया कि अर्जुन को युवती की हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत के तहत जेल में बंद है।

उन्होंने बताया कि युवती की मौत के मद्देनजर अर्जुन पर दर्ज प्राथमिकी में हत्या का आरोप जोड़ा जाएगा। पुलिस के मुताबिक, अर्जुन के पिता मांगीलाल ने युवती के साथ सात अक्टूबर को कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। पुलिस ने बताया कि छेड़छाड़ के आरोप में गिरफ्तारी के एक दिन बाद मांगीलाल को अदालत ने आठ अक्टूबर को जमानत पर रिहा कर दिया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरPoliceMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?