लाइव न्यूज़ :

India Lockdown: देश में लॉकडाउन, बीमार पिता को देखने के लिए आरोपी को अंतरिम जमानत नहीं, जानिए मामला

By भाषा | Updated: April 10, 2020 16:49 IST

दिल्ली हाईकोर्ट ने डकैती के आरोप में जेल में बंद शख्स को जमानत देने से मना कर दिया। कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश कैसे जाओगे। क्योंकि देश में 21 दिन का लॉकडाउन है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोनावायरस से संक्रमित होने के संदह मे उन्हें पृथक वास में रखा गया है और वह ऑक्सीजन सिलेंडर पर हैं।अगर आरोपी रिजवान इकबाल को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया जाये तो भी वह अपने पिता से नहीं मिल पाएगा।

नई दिल्लीः दिल्ली उच्च न्यायालय ने डकैती के आरोप में जेल में बंद एक व्यक्ति को अंतरिम जमानत देने से इंकार कर दिया है।

आरोपी ने कोरोना वायरस से पीड़ित होने के संदिग्ध अपने पिता का फल का व्यवसाय चलाने के लिए अंतरिम जमानत का अनुरोध किया था। इस व्यक्ति ने एक महीने के लिए अंतरिम जमानत का अनुरोध करते हुये अपनी याचिका में कहा था कि उसके पिता (65) अस्थमा से पीड़ित हैं और आजीविका चलाने में सक्षम नहीं हैं क्योंकि कोरोनावायरस से संक्रमित होने के संदह मे उन्हें पृथक वास में रखा गया है और वह ऑक्सीजन सिलेंडर पर हैं।

वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करने वाले न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत ने कहा कि कोविड-19 के कारण पूरे देश में लॉकडाउन जारी है और अगर आरोपी रिजवान इकबाल को अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया जाये तो भी वह अपने पिता से नहीं मिल पाएगा।

अदालत ने कहा कि आरोपी के माता-पिता का घर दिल्ली से करीब 180 किलोमीटर दूर है और अगर उसे अंतरिम जमानत पर रिहा किया जाता है तो भी यहां से उत्तर प्रदेश के बिजनौर तक उसकी यात्रा का प्रबंधन करना कठिन होगा। अदालत ने कहा, ‘‘याचिकाकर्ता को जमानत देने का कोई आधार नहीं है, इसलिए याचिका खारिज की जाती है।’’ आरोपी 2014 के एक मामले में संलिप्तता के कारण नवम्बर 2017 से ही जेल में बंद है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशदिल्ली हाईकोर्टकोर्टदिल्ली क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?