पटना: दो सगी बहनों संग पिस्टल की नोक पर आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Published: April 26, 2022 05:12 PM2022-04-26T17:12:15+5:302022-04-26T17:13:08+5:30

दोनों सगी बहने सोमवार की देर रात अपने घर के बगल के खेत में शौच करने गई थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार हथियार लेकर दो युवक वहां पहुंचे और दोनों बहनों को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने दोनों बहनों को हथियार के बल पर रात भर खेत में बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया।

In Patna two real sisters gang-raped by accused on the tip of a pistol two arrested | पटना: दो सगी बहनों संग पिस्टल की नोक पर आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

पटना: दो सगी बहनों संग पिस्टल की नोक पर आरोपियों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

Highlightsदोनों बहनों ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो पिस्तौल दोनों के मुंह में डालकर हत्या कर देने की धमकी दे डाली। डर के मारे दोनों बहने चुपचाप दोनों का विरोध करती रही।

पटना: बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। राजधानी पटना में दो सगी बहनों से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यह घटना फुलवारी शरीफ थाना के कोरजी मोहम्मदपुर गांव की है, जब खेत में शौच के लिए गई दोनों बहनों से पिस्टल के बल पर रातभर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पीड़िता बहनों की ओर से शिकायत मिलने के बाद फुलवारी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

प्राप्त जनकारी के अनुसार दोनों सगी बहने सोमवार की देर रात अपने घर के बगल के खेत में शौच करने गई थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार हथियार लेकर दो युवक वहां पहुंचे और दोनों बहनों को बंधक बना लिया। बंधक बनाने के बाद अपराधियों ने दोनों बहनों को हथियार के बल पर रात भर खेत में बारी-बारी से सामूहिक दुष्कर्म किया। दोनों बहनों ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो पिस्तौल दोनों के मुंह में डालकर हत्या कर देने की धमकी दे डाली। 

डर के मारे दोनों बहने चुपचाप दोनों का विरोध करती रही। पीड़िताओं ने बताया है कि उसमें से विकास कुमार और समीर कुमार नामक दो अपराधियों ने अपना नाम बताते हुए यह धमकी दे डाली कि थाना भी उसका कुछ बिगाड़ नहीं सकता। बताया जाता है कि घटना के बाद वहां से उठते ही दोनों बहने खगौल थाना पहुंची। दोनों नाबालिग बहनों ने मामला खगैल थाने में घटना के जानकारी दी। 

इसके बाद खगौल थाने के पदाधिकारी ने दोनों बहनों को फुलवारी शरीफ थाना में सूचना देने की बात कही। दोनों बहन अपने परिजनों के साथ फुलवारी शरीफ थाना पहुंची और मामले की जानकारी दी। वहीं, मामला प्रकाश में आते ही फुलवारी शरीफ थाना के पदाधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों नामजद अभियुक्त विकास कुमार और समीर कुमार को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश में जुट गई है। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Web Title: In Patna two real sisters gang-raped by accused on the tip of a pistol two arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे