लाइव न्यूज़ :

दिल्ली की लोहा मंडी में मोबाइल चोरी के शक में युवक को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, चार आरोपी गिरफ्तार

By प्रिया कुमारी | Updated: August 29, 2020 15:50 IST

दिल्ली को लोहा मंडी इलाके में मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, हर तरह से जांच की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन करके आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।

दिल्ली को लोहा मंडी इलाके में मोबाइल चोरी के संदेह में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया है कि पीड़ित के खिलाफ कई मामले दर्ज हैं, हर तरह से जांच की जाएगी। पुलिस मामले की छानबीन करके आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

पश्चिमी दिल्ली में चार लोगों को 23 वर्षीय एक युवक की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि युवक ने अपने एक साथी के साथ मिलकर आरोपियों में से एक का मोबाइल फोन चुराया था।

पुलिस ने कहा कि आरोपियों की पहचान इश्तिहार (30), अनीस (24), मुश्ताक अहमद (32) और उसके भाई शिराज अहमद (28) के रूप में हुई है। सभी आरोपी पश्चिमी दिल्ली के नारायणा औद्योगिक क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस सूत्रों ने कहा कि घटना शुक्रवार को नारायणा में हुई। उन्होंने कहा कि युवक का शव पेड़ के नीचे पड़ा हुआ मिला जिसपर गंभीर चोट के निशान थे। घटनास्थल से एक रस्सी और सफेद मफलर भी बरामद हुआ। पुलिस ने कहा कि मृतक की पहचान कीर्ति नगर स्थित जवाहर कैंप निवासी राहुल के रूप में हुई है।

घटना के चश्मदीद शेष कुमार ने पुलिस को बताया कि जब वह शुक्रवार को सुबह साढ़े पांच बजे जगा तो उसने देखा कि उसके पड़ोसी मुश्ताक, शिराज, अनीस और इश्तिहार एक व्यक्ति को बुरी तरह पीट रहे हैं और उसे पास के पार्क में ले जा रहे हैं। कुमार ने पुलिस को बताया कि चारों व्यक्तियों के पास डंडे, पाइप और लोहे की एक छड़ थी।

उन्होंने व्यक्ति को पेड़ को बांधकर पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने कहा कि कुमार के हस्तक्षेप करने के बाद भी आरोपियों ने व्यक्ति को नहीं छोड़ा। अधिकारियों के अनुसार आरोपियों ने कुमार को बताया कि राहुल ने अपने एक साथी के साथ मिलकर आरोपियों में से एक व्यक्ति का मोबाइल फोन चुराया था।

उन्होंने कहा कि राहुल का साथी भाग निकला लेकिन आरोपियों ने राहुल को पकड़ लिया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) दीपक पुरोहित ने कहा कि कुमार के बयान के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

उन्होंने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि मृतक (राहुल) और उसके साथी ने शिराज के ट्रक से उसका मोबाइल फोन चुराया था। राहुल का साथी भाग निकला लेकिन आरोपियों ने राहुल को पकड़ लिया और उसे पार्क में ले जाकर बांधकर पीटा। जब उसकी हालत खराब होने लगी तो आरोपी घटनास्थल से भाग निकले।’’

 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्टअजमल खान पार्क के निकट उत्तर प्रदेश कारोबारी से 8.4 लाख रुपये की लूट?, दिल्ली पुलिस के 2 कर्मी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी