लाइव न्यूज़ :

बिहार के समस्तीपुर जिले में पुलिस ने एक होटल में देह व्यापार का काला धंधा चलने का किया पर्दाफाश

By एस पी सिन्हा | Updated: March 23, 2026 15:37 IST

लिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 

Open in App

पटना: बिहार में समस्तीपुर जिले के रोसड़ा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर स्थित एक होटल में पुलिस ने देह व्यापार का काला धंधा चलने का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। 

बताया जाता है कि महिला थाना समस्तीपुर में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार कोलकाता की एक युवती ने पुलिस को बताया कि उसे देह व्यापार के उद्देश्य से रोसड़ा के मिर्जापुर स्थित एक होटल में लाया गया था। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि बाद में उसे एक अन्य होटल में ले जाकर भी उसका शोषण किया गया। 

महिला थानाध्यक्ष प्रीति भारती ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी डीह निवासी रामविलास महतो के पुत्र दिलीप कुमार तथा कोदरिया निवासी रामप्रीत गिरी के पुत्र सुरेश गिरी उर्फ बौना को गिरफ्तार कर लिया गया। 

पुलिस के अनुसार इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता भी सामने आई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

टॅग्स :बिहारक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो