लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की और बढ़ेंगी मुश्किलें, चारा घोटाला के एक अन्य मामले में कल अदालत सुनाएगी सजा

By एस पी सिन्हा | Updated: February 24, 2022 20:08 IST

मामले में सजा काट रहे लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें और बढ़ने वाली हैं। बिहार के भागलपुर और बांका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में 25 फरवरी को पटना की सीबीआई कोर्ट में सजा सुनाई जानी है।

Open in App
ठळक मुद्देभागलपुर और बांका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में कोर्ट कल सुनाएगी सजालालू यादव अभी 47 (ए)/96 में बिरसा मुंडा होटवार रांची जेल में हैंलालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में दाखिल की अपील याचिका

पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद अध्यक्ष लालू यादव की मुसीबतें कम होती नहीं दिख रही हैं। चारा घोटाला के मामले में पिछले दिनों रांची की सीबीआईकोर्ट ने डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी के मामले में दोषी पाते हुए उनपर 60 लाख रूपए जुर्माना के साथ 5 साल की सजा सुनाई थी। अब बिहार के भागलपुर और बांका कोषागार से अवैध निकासी के मामले में 25 फरवरी को पटना की सीबीआईकोर्ट में सजा सुनाई जानी है।

बता दें कि बीते 16 फरवरी को पटना की सीबीआई कोर्ट ने भागलपुर-बांका कोषागार मामले में सुनवाई करते हुए यह निर्देश दिया था कि 25 फरवरी को लालू यादव सशरीर अथवा वर्चूअल तरीके से सजा सुनाये जाते वक्त उपस्थित रहें। यह सुनवाई सीबीआई के विशेष न्यायाधीश प्रजेश कुमार सिंह की अदालत में कांड संख्या आरसी 63 (ए)/96 में होनी है।

बांका और भागलपुर कोषागार से अवैध निकासी मामले में कोर्ट ने लालू यादव, आरके राणा समेत 3 आरोपियों के खिलाफ नोटिस जारी किया था। लालू यादव के वकील सुधीर कुमार सिन्हा ने कोर्ट में आवेदन देकर प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की थी। इस संबंध में अधिवक्ता सुधीर कुमार सिन्हा ने बताया कि लालू यादव अभी 47 (ए)/96 में बिरसा मुंडा होटवार रांची जेल में हैं। 

जिस मामले में प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की गई है। वह मामला आरसी 63 (ए)/96 से जुडा है। मामला भागलपुर के बांका कोषागार से 46 लाख रुपये का अवैध निकासी का है, जिसमें लालू यादव समेत कुल 26 लोगों के खिलाफ सुनवाई चल रही है। वहीं, दूसरी ओर मनी लाउंड्रिंग की मामले में लालू यादव की फिर मुश्किल बढने वाली है। 

सीबीआई के विशेष न्यायाधीश ने चारा घोटाला (आरसी 47 A/96) में सजायाफ्ता और मृत अभियुक्तों के खिलाफ मनी लाउंड्रिंग के आरोपों की जांच करने और संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। इसबीच, लालू प्रसाद यादव ने झारखंड हाईकोर्ट में अपील याचिका दाखिल की है।

क्रिमिनल अपील याचिका दायर कर सीबीआई कोर्ट द्वारा दी गई सजा को चुनौती दी गई है। सीबीआइ कोर्ट से उन्हें पांच साल की सजा मिली है। जिसके खिलाफ अपील दाखिल की गई है। अपील के साथ लालू यादव की ओर से जमानत मांगी गई है। जमानत के लिए वह आधी सजा अवधि जेल में बिताने और बढती उम्र और बीमारियों का हवाला दिया गया है।

लालू यादव के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि अपील के साथ जमानत के लिए याचिका दाखिल कर दी गई है और झारखंड हाईकोर्ट से जमानत देने की गुहार लगाई गई है। उल्लेखनीय है कि चारा घोटाले के सबसे बड़े मामले रांची के डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड की अवैध निकासी मामले में सीबीआई के विशेष न्यायाधीश एसके शशि ने लालू प्रसाद यादव सहित 5 अभियुक्तों को दोषी पाते हुए 5-5 साल की सजा और 60 लाख से लेकर दो करोड रुपये तक का जुर्माना लगाया था।

इसके अलावा 32 अभियुक्तों को 4-4 साल की सजा दी गयी है। इसमें वारंट जारी होने के बाद हाजिर हुए दो अभियुक्त भी शामिल हैं। जबकि तीन अभियुक्तों को 3-3 साल साल की सजा दी गई है। इस तरह से इस मामले में लालू यादव समेत कुल 40 अभियुक्तों को तीन से पांच साल तक के सश्रम कारावास की सजा सुनाई गई। इस दौरान सभी अभियुक्तों से एक लाख रुपये से लेकर दो करोड़ रुपये तक का जुर्माना लगाया गया था।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवचारा घोटालाकोर्टसीबीआईबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो