हैदराबाद: नाबालिग लड़की को घर में बुलाकर किया बलात्कार, दो आदमी गिरफ्तार
By भाषा | Published: December 18, 2019 11:21 PM2019-12-18T23:21:40+5:302019-12-18T23:21:40+5:30
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी ने लड़की को अपने घर बुलाया और उससे बलात्कार किया। बाद में उसने अपने दोस्त को बुलाया जिसने उस लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश की।
तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में एक 14 वर्षीय लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने वाले एक व्यक्ति और उसके दोस्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बुधवार को बताया कि उसके दोस्त ने भी लड़की का यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 22 वर्षीय आरोपी ने मंगलवार को किसी बहाने से लड़की को अपने घर बुलाया और उससे बलात्कार किया। बाद में उसने अपने दोस्त को बुलाया जिसने उस लड़की के साथ बलात्कार करने की कोशिश की। लेकिन लड़की के रोने की आवाज सुनकर उसके पिता मौके पर पहुंच गए और दोनों आरोपी वहां से भाग गए।
अधिकारी ने बताया कि एक शिकायत के बाद आईपीसी की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।