लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद में फिर रेप, बहन की नाबालिग सहेली को धोखे से बुलाकर लड़के ने किया बलात्कार

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: December 15, 2019 12:53 IST

पीड़िता लड़के की बहन की सहेली है। लड़के ने पीड़िता को घोखे से घर में बुलाया था। लड़के ने पीड़िता को फोन किया कि उसकी बहन ने उससे मिलना चाहती है। जैसे ही पीड़िता अपनी सहेली के घर में दाखिल हुई, हवस के अंधे लड़के ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया।

Open in App
ठळक मुद्देएक 19 साल के लड़के ने 14 वर्ष की नाबालिग बच्ची को घर में बुलाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। पीड़िता के घरवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) संबंधित धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोस्को) कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

हैदराबाद के महिला पशुचिकित्सक की रेप के बाद जलाकर की गई हत्या और फिर कथित पुलिस एनकाउंटर में मारे चारों आरोपियों की घटना के बाद अभी महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को लेकर गुस्सा शांत भी नहीं हुआ है कि एक के बाद एक बलात्कार के कई मामले सूबे से सामने आ चुके हैं। 

शनिवार को भी एक नाबालिग बच्ची एक लड़के की दरिंदगी का शिकार हो गई। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक 19 साल के लड़के ने 14 वर्ष की नाबालिग बच्ची को घर में बुलाकर उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता लड़के की बहन की सहेली है। लड़के ने पीड़िता को घोखे से घर में बुलाया था। लड़के ने पीड़िता को फोन किया कि उसकी बहन ने उससे मिलना चाहती है। जैसे ही पीड़िता अपनी सहेली के घर में दाखिल हुई, हवस के अंधे लड़के ने दरवाजा बंद कर दिया और उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। 

पुलिस के मुताबिक पीड़िता आरोपी के पड़ोस में ही रहती है। पीड़िता के घरवालों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) संबंधित धाराओं और बाल यौन अपराध संरक्षण (पोस्को) कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

वारदात के बाद से आरोपी फरार चल रहा है और पुलिस उसे दबोचने के लिए दबिश दे रही है।

टॅग्स :रेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहैदराबाद रेप केसहैदराबादतेलंगाना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?