महिला डॉक्टर का रात में पंचर हुआ स्कूटी का टायर, सुबह अधजली व नग्न अवस्था में मिली लाश, रेप के बाद हत्या का शक

By पल्लवी कुमारी | Updated: November 29, 2019 10:05 IST2019-11-29T10:05:13+5:302019-11-29T10:05:13+5:30

प्रियंका रेड्डी मौत: पुलिस के मुताबिक गुरुवार (28 नवंबर) सुबह पुलिस को हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास प्रियंका रेड्डी का शव जला हुआ बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक शव से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर महिला का अंडरगारमेंट्स पड़ा हुआ था।

hyderabad 26 year old veterinarian rape and Murdered case, Set on Fire Near Hyderabad, need to know | महिला डॉक्टर का रात में पंचर हुआ स्कूटी का टायर, सुबह अधजली व नग्न अवस्था में मिली लाश, रेप के बाद हत्या का शक

महिला डॉक्टर का रात में पंचर हुआ स्कूटी का टायर, सुबह अधजली व नग्न अवस्था में मिली लाश, रेप के बाद हत्या का शक

Highlightsपुलिस को फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि महिला की हत्या में कितने लोग शामिल थे। घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर प्रियंका के परिवार से संपर्क किया जिन्होंने कपड़ों और गले के लॉकेट के आधार पर शव प्रियंका का होने की पुष्टि की।

हैदराबाद के बाहरी इलाके शादनगर में 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का जला हुआ शव बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस को शक है कि 26 वर्षीय महिला डॉक्टर का रेप के बाद हत्या हुई है। पुलिस को शक है कि इस घटना को दो लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। महिला डॉक्टर का नाम प्रियंका रेड्डी है। जो जानवरों की डॉक्टर थीं। प्रियंका रेड्डी कोल्लुरु में स्थित पशु चिकित्सालय में काम करती थीं। 

बहन को फोन कर बताया था स्कूटी पंक्टर के बारे में 

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक साइबराबाद पुलिस ने बताया कि जब हॉस्पिटल से प्रियंका रेड्डी बुधवार (27 नवंबर) रात के आठ बजे के बाद घर लौट रहीं तथी तो उन्होंने पाया कि उनकी स्कूटी पंक्चर है। जिसके बाद उन्होंने अपनी बहन को फोन किया। बहन ने फोन पर प्रियंका को बताया कि टोल प्लाजा के पास वह स्कूटी वहीं छोड़ कैब से घर आ जाए। लेकिन जब तक वह कैब लेती उससे पहले दो आदमियों ने उसे स्कूटी रिपेयरिंग के लिए मदद को पूछा।  प्रियंका ने बहन को बताया कि कुछ लोगों ने उन्हें मदद ऑफर की है और उन्होंने थोड़ी देर से कॉल बैक करने की बात कर कॉल कट कर दिया। 

शव के 100 मीटर दूरी पर मिला महिला का अंडरगारमेंट्स

पुलिस ने बताया कि महिला मदद लेने के लिए तैयार हो गई और अपना स्कूटी देकर वहीं खड़ी टोल प्लाजा पर उन लोगों का इंतजार करने लगी। उसके बाद वहां बस के पीछे छिपे लोगों ने टोंडुपल्ली टोल प्लाजा से तकरीबन 50 मीटर दूर महिला को झाड़ी में खींच लिया। 

पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या के बाद आरोपी उसके शव को किसी निर्माणाधीन पुल के पास ले गए और शव को आग लगाने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक गुरुवार (28 नवंबर) सुबह पुलिस को हैदराबाद-बेंगलुरु हाईवे के पास प्रियंका का शव जला हुआ ही बरामद हुआ था। पुलिस के मुताबिक शव से तकरीबन 100 मीटर की दूरी पर महिला का अंडरगारमेंट्स पड़ा हुआ था। इसी के बात को लेकर पुलिस को शक है कि पहले महिला के साथ आरोपियों ने मिलकर रेप किया था और फिर हत्या की। 

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर प्रियंका के परिवार से संपर्क किया जिन्होंने कपड़ों और गले के लॉकेट के आधार पर शव प्रियंका का होने की पुष्टि की।

कितने आरोपियों ने दिया घटना को अंजाम, पुलिस इस नतीजे पर नहीं पहुंची है

पुलिस को फिलहाल अभी इस बात का पता नहीं चल पाया है कि महिला की हत्या में कितने लोग शामिल थे। पुलिस इस बात का भी फिलहाल पता नहीं लगा पाई है कि रेप और हत्या करने वाले वो लोग ही तो नहीं हैं, जिन्होंने मदद के लिए ऑफर किया था। पुलिस टोल प्लाजा के पास पार्क होने वाली सभी बसों के मालिकों और ड्राइवर से पूछताछ कर रहे हैं। 

बहन और परिवार वालों ने रात में ही दर्ज करवाया था केस

बहन ने पुलिस को बताया कि प्रियंका ने दोबार फोन करने के लिए कहा था। लेकिन जब उसका कॉल नहीं आया तो उसने फोन खुद ट्राई किया। तो प्रियंका का फोन स्विच ऑफ आने लगा। परेशान परिवार ने पहले टोल प्लाजा पहुंच खुद प्रियंका को तलाशने की कोशिश की, जब वह नहीं मिली तो उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। 

Web Title: hyderabad 26 year old veterinarian rape and Murdered case, Set on Fire Near Hyderabad, need to know

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे