लाइव न्यूज़ :

रैप सिंगर हनी सिंह को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने धमकी दी, दिल्ली पुलिस के विशेष सेल से की शिकायत, मांगी सुरक्षा

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 21, 2023 19:20 IST

धमकी मिलने के बाद हनी सिंह घबराए हुए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिंदगी में पहली बार हुआ है। लोगों ने बहुत प्यार दिया है। पहली बार ऐसी कोई धमकी मिली है। मैं बहुत डरा हुआ हूं।

Open in App
ठळक मुद्देगैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने रैप सिंगर हनी सिंह को धमकी दीधमकी भरा फोन आने के बाद हनी सिंह दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचेहनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से अपने लिए सुरक्षा भी मांगी है

नई दिल्ली: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने रैप सिंगर हनी सिंह को धमकी दी है। गोल्डी बराड़ से धमकी भरा फोन आने के बाद हनी सिंह  दिल्ली पुलिस मुख्यालय पहुंचे। गोल्डी बराड़ पंजाबी गायक सिद्धू मोसे वाला की हत्या का मुख्य आरोपी और मास्टरमाइंड है। 

बताया जा रहा है कि कनाडा में रहने वाले कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हनी सिंह को  एक वॉइस नोट के जरिए धमकी दी है। कनाडा की सरकार ने गोल्डी बराड़ का नाम देश के 25 वांटेड अपराधियों की लिस्ट में शामिल किया है।

गोल्डी बराड़ से धमकी भरा फोन आने के बाद हनी सिंह ने  दिल्ली के स्पेशल सेल के कमिश्नर से मुलाकात की। हनी सिंह ने पुलिस को वो वॉइस नोट भी सौंप दी है जिसके जरिए उन्हें धमकी दी गई थी। इस मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

हालांकि धमकी मिलने के बाद हनी सिंह घबराए हुए हैं। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिंदगी में पहली बार हुआ है। लोगों ने बहुत प्यार दिया है। पहली बार ऐसी कोई धमकी मिली है।  मैं बहुत डरा हुआ हूं। 

बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ इससे पहले कई मशहूर लोगों को जान से मारने की धमकी दे चुका है। फिलहाल वह कनाडा में बैठकर पूरा गैंग लीड कर रहा है। उसने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को भी मारने की धमकी दी थी। गोल्डी बराड़ भारतीय एजेंसियों के रडार पर है और उसे पकड़ने के लिए इंटरपोल की भी मदद ली जा रही है।

हनी सिंह ने मीडिया से बातचीत में यह भी कहा कि मैंने पुलिस को सभी सबूत दिये हैं। मुझे अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कुछ फोन आए थे और वॉइस नोट्स आए थे। मैंने आप सभी से भी कुछ भी नहीं छिपाया है। जल्दी ही और विस्तृत जानकारी दूंगा। हनी सिंह ने दिल्ली पुलिस से अपने लिए सुरक्षा भी मांगी है।

टॅग्स :हनी सिंहक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?