लाइव न्यूज़ :

Holi 2023: होली में फूहड़ और अश्लील गाना बजाते समय रखे ध्यान, नहीं तो खानी पड़ सकती है जेल की हवा!, बिहार पुलिस ने कसेगी नकेल, इलाके में गश्त करेंगे अधिकारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2023 15:34 IST

Holi 2023: अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जे एस गंगवार के अनुसार, वैसे गाने जो सुनने में ‘‘शालीन प्रतीत नहीं’’ होते हैं, उन्हें अश्लील माना जाएगा और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस कर्मी, पुरुष और महिला दोनों, अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त करेंगे।अवधि के दौरान विभिन्न पंडालों पर कड़ी नजर रखेंगे।सांप्रदायिक बोल वाले गाने बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सलाह दी गई थी।

Holi 2023: बिहार पुलिस ने शनिवार को महाशिवरात्रि और तीन सप्ताह बाद होली तक उत्सव जैसा माहौल रहने के मद्देनजर चेतावनी दी है कि ‘‘अश्लील’’ गाने बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो सकती है। अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) जे एस गंगवार के अनुसार, वैसे गाने जो सुनने में ‘‘शालीन प्रतीत नहीं’’ होते हैं, उन्हें अश्लील माना जाएगा और उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

गंगवार ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पुलिस कर्मी, पुरुष और महिला दोनों, अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में गश्त करेंगे और इस अवधि के दौरान विभिन्न पंडालों पर कड़ी नजर रखेंगे। यह सलाह दी जाती है कि लोग ऐसे गाने बजाने से बचें जो अश्लील हो और किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाते हो।’’

उल्लेखनीय है कि हाल में विशेष शाखा द्वारा सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को एक पत्र भेजा गया था, जिसमें जातिसूचक और सांप्रदायिक बोल वाले गाने बजाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सलाह दी गई थी। पत्र में कहा गया था कि उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे सीवान और भोजपुर जैसे जिलों में इस तरह के गीतों पर ध्यान दिये जाने की आवश्यकता है जिससे अक्सर सामाजिक तनाव पैदा होता है।

राज्य में बोली जाने वाली सबसे लोकप्रिय भाषा भोजपुरी में द्विअर्थी गीत लोगों के लिए असुविधा का कारण बनती है। गंगवार ने कहा, ‘‘अगर आपत्तिजनक गानों के खिलाफ दिशा-निर्देशों का उल्लंघन होता है तो पुलिस से संपर्क करने में संकोच नहीं करना चाहिए। विशेष रूप से महा शिवरात्रि और होली के बीच की अवधि के दौरान ऐसी शिकायतों से जल्दी और प्रभावी ढंग से निपटने के निर्देश दिए गए हैं।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाहोली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो